Pakistan vs West Indies 2nd Test 2025 Day 2 Scorecard: दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को दिया 254 रनों का टारगेट, क्रैग ब्रैथवेट ने जड़ा अर्धशतक, देखें स्कोरकार्ड

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आज यांनी 26 जनवरी को मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 66.1 ओवर में 244 रनों पर सिमट गई.

Pakistan (Photo: @TheRealPCB)

Pakistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team 2nd Test 2025 Day 2 Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आज यांनी 26 जनवरी को मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 66.1 ओवर में 244 रनों पर सिमट गई. इसके साथ ही मेहमान टीम ने 253 रनों की बढ़त हासिल की और पाकिस्तान को 254 रनों को टारगेट दिया . वेस्टइंडीज की ओर से दूसरी पारी में कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने सबसे ज्यादा 74 गेंदों में 54 रन बनाए. इसके अलावा टेविन इमलाच ने 35 रन, केविन सिंक्लेयर ने 28 रन, गुडाकेश मोती 18 रन और आमिर जंगू ने 30 रन का योगदान दिया.

यह भी पढें: Pakistan's Squad For ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जल्द होगा पाकिस्तान की स्क्वाड का ऐलान, इन 4 युवा खिलाड़ियों की हो सकती है टीम में सरप्राइज एंट्री

दूसरी ओर, पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में नोमान अली और साजिद खान ने जबरदस्त गेंदबाजी की. दूसरी पारी में नोमान अली और साजिद खान ने 4-4 विकेट चटकाए. जबकि काशिफ अली और अबरार अहमद को 1-1 विकेट मिला. फिलहाल तीन दिन का खेल बचा है. पाकिस्तान को 254 रनों का टारगेट मिला है. पाकिस्तान के लिए इस लक्ष्य को हासिल करना इतना आसान नहीं होगा. यह टेस्ट मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चूका हैं.

दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को दिया 254 रनों का टारगेट

वेस्टइंडीज की पहली पारी

मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज 41.1 ओवर में 163 रनों पर सिमट गई. मेहमान टीम की ओर से पहली पारी में गुडाकेश मोती ने अर्धशतकीय पारी खेली. गुडाकेश मोती ने 87 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ने नाबाद 36 रन, केमर रोच 25 रन का योगदान दिया. पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में नोमान अली ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए.

पाकिस्तान की पहली पारी

पाकिस्तान 163 रनों के जवाब में 47 ओवर में 154 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप साभित हो गई. मेजबान टीम की ओर से कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने सबसे ज्यादा 75 गेंदों में 49 रन बनाए. इसके अलावा सऊद शकील ने 32 रन का योगदान दिया. वेस्टइंडीज की ओर से पहली पारी में जोमेल वार्रिकान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. गुडाकेश मोती को 3 विकेट और केमर रोच 2 विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies 4th T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में आज होगी सीरीज जीतने की जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

Team India T20I Stats At Rajeev Gandhi International Stadium: हैदराबाद में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड