Pakistan vs West Indies, 1st Test Match Winner Prediction: पहले में पाकिस्तान को कांटे की टक्कर देने उतरेगी वेस्टइंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
पाकिस्तान की टीम पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ से बाहर है, वो अपने घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी. सीरीज के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे. हालांकि इस सीरीज में जीत हार से किसी की भी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. मेजबान पाकिस्तान ने पिछली टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था.
Pakistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st Test Match 2025: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला आज यानी 17 जनवरी से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान (Multan) के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम (Multan Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह दस बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया है. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 18 साल बाद पाकिस्तान में अपनी पहली टेस्ट सीरीज खेलेगी. वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान शान मसूद (Shan Masood) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई क्रैग ब्रैथवेट (Kraigg Brathwaite) कर रहे हैं. इस बीच पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन पर ऐलान कर दिया हैं. मोहम्मद हुरैरा कल अपना डेब्यू करेंगे. Pakistan vs West Indies, 1st Test Match Key Players To Watch Out: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी पाकिस्तान, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
पाकिस्तान की टीम पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ से बाहर है, वो अपने घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी. सीरीज के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे. हालांकि इस सीरीज में जीत हार से किसी की भी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. मेजबान पाकिस्तान ने पिछली टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, वेस्टइंडीज ने पिछली टेस्ट सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी, जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs WI Head To Head)
बता दें कि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 54 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 54 में से 21 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि वेस्टइंडीज ने 18 टेस्ट मैच अपने नाम किए है. इसके अलावा 15 मैच ड्रा पर समाप्त हुए है. आकंड़ों से पता चलता है पाकिस्तान की टीम ज्यादा मजबूत है. पाकिस्तान को अपने घर में खेलने का एडवांटेज मिल सकता है.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (PAK vs WI Match Prediction)
बता दें कि पाकिस्तान की टीम का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रहा हैं. वेस्टइंडीज के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर पाकिस्तान की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. पाकिस्तान के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे पहला टेस्ट मैच जीत सकती हैं.
पाकिस्तान की जीत की संभावना: 60%
वेस्टइंडीज की जीत की संभावना: 40%
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद हुरैरा, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, साजिद खान, नोमान अली, अबरार अहमद, खुर्रम शहजाद.
वेस्टइंडीज टीम: क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), माइकल लुईस, कीसी कार्टी, कावेम हॉज, टेविन इमलाच, जोशुआ डी सिल्वा (विकेटकीपर), जोमल वारिकन, जेडन सील्स, केमार रोच, गुडाकेश मोती, एंडरसन फिलिप.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

