Pak vs SL 1st ODI 2019: भारी बारिश की वजह से पाकिस्तान और श्रीलंका का पहला वनडे मैच हुआ रद्द

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को यहां के नेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाले पहला वनडे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. पाकिस्तान में 10 साल बाद कोई वनडे मैच खेला जाना था लेकिन बारिश ने 10 साल के सूखे को खत्म नहीं होने दिया और बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द करना पड़ा.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credits: Getty Images)

Pakistan vs Sri Lanka 1st ODI 2019: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को यहां के नेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाले पहला वनडे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. पाकिस्तान में 10 साल बाद कोई वनडे मैच खेला जाना था लेकिन बारिश ने 10 साल के सूखे को खत्म नहीं होने दिया और बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द करना पड़ा.

पाकिस्तान और श्रीलंका को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के सभी मैच इसी मैदान पर खेले जाने हैं. उम्मीद है कि 29 तारीख को होने वाला मैच इस मैदान पर वनडे क्रिकेट के सूखे को खत्म करेगा.

इस मैदान पर आखिरी मैच 21 जनवरी, 2009 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ही खेला गया था. वैसे पाकिस्तान की बात करें तो यहां अंतिम बार कोई इंटरनेशनल मैच 2009 में ही खेला गया था. यह भी पढ़ें- Pak vs SL 1st ODI 2019: 10 साल बाद आज फिर कराची में आमने-सामने हुए पाकिस्तानी और श्रीलंकाई खिलाड़ी

2009 में जब श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान दौरे पर थी, तब लाहौर में जारी टेस्ट मैच के दौरान आतंकवादियों ने श्रीलंकाई टीम की बस पर हमला कर दिया था. उस हमले में श्रीलंकाई टीम के कई खिलाड़ी बुरी तरह जख्मी हुए थे जबकि दो सुरक्षाकर्मी मारे गए थे.

इस हमले के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था. इस हमले के बाद कोई भी टीम पाकिस्तान नहीं आई. 10 साल तक पाकिस्तानी टीम ने अपने सभी मैच विदेशी धरती पर, खासतौर पर संयुक्त अरब अमीरात में खेले.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Cross-Border Terrorism: 'खोखले दावों से पहले सीमा पार आतंकवाद पर ठोस एक्शन ले पाकिस्तान'; आसिम मुनीर के बयान पर भारत की दो टूक

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड