Pakistan vs South Africa, 2nd Test Match Day 4 Live Streaming In India: चौथे दिन पाकिस्तान के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज रचेंगे इतिहास, यहां जानें भारत में कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

रावलपिंडी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के 333 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए. पहली पारी के आधार पर पिछड़ने वाली पाकिस्तानी टीम ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में 94/4 का स्कोर बनाया और फिलहाल 23 रन की बढ़त हासिल की. इस समय क्रीज पर बाबर आजम (49) और मोहम्मद रिजवान (16) मौजूद हैं.

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd Test Match Day 4 Live Streaming And Telecast: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा और आखिरी मुकाबला 20 अक्टूबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम ने दूसरी पारी 35 ओवर में चार विकेट खोकर 94 रन बना लिए थे. आज यानी 23 अक्टूबर को चौथे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. पहले टेस्ट में पाकिस्तान की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 93 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पाकिस्तान की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगी. इस सीरीज में पाकिस्तान की अगुवाई शान मसूद (Shan Masood) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडन मारक्रम (Aidan Markram) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs India, 2nd ODI Match Live Streaming In India: आज ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी टीम इंडिया, एक क्लिक पर जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

रावलपिंडी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के 333 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए. पहली पारी के आधार पर पिछड़ने वाली पाकिस्तानी टीम ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में 94/4 का स्कोर बनाया और फिलहाल 23 रन की बढ़त हासिल की. इस समय क्रीज पर बाबर आजम (49) और मोहम्मद रिजवान (16) मौजूद हैं.

पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने बनाई बढ़त

दक्षिण अफ्रीका ने कल के स्कोर 185/4 से आगे खेलते हुए पहले सत्र में निरंतर विकेट गंवाए और एक समय स्कोर 235/8 हो गया. इस बीच ट्रिस्टन स्टब्स (76), काइल वेरेने (10), मार्को येंसन (12) और हार्मर (2) आउट हुए. इसके अलावा सेनुरन मुथुसामी ने नाबाद 89 रन और कगिसो रबाडा ने 71 रन बनाते हुए टीम को बढ़त दिलाई. केशव महाराज ने भी 30 रन बनाए.

पाकिस्तान की दूसरी पारी

दूसरी पारी में इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक और कप्तान शान मसूद दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. इमाम ने 9 रन और शफीक ने 4 रन बनाए और मसूद तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. वहीं सऊद शकील भी सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद अनुभवी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने आखिरी सत्र के दौरान टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया.

भारत में कब और कैसे देख पाएंगे पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन (Where And How To Watch PAK vs SA 2nd Test In India)

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच 20 अक्टूबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. भारत में टीवी पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट नहीं होगा. हालांकि, फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड