क्रिकेट

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: चोटिल कोरी एंडरसन वनडे सीरीज से हुए बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कोरी एंडरसन चोटिल होने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: चोटिल कोरी एंडरसन वनडे सीरीज से हुए बाहर
कोरी एंडरसन (Photo Credit: twitter)

दुबई: न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कोरी एंडरसन चोटिल होने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज में टोड एश्ले के खेलने पर भी आशंका जताई जा रही है. एंडरसन एड़ी में दर्द की समस्या के कारण पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में भी नहीं खेल पाए थे. वह स्वदेश लौट गए हैं.

इसके अलावा, एश्ले को भी घुटने में दर्द की शिकायत है. इस कारण वह पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे. बाकी बची सीरीज में भी उनके शामिल होने पर संदेह है. एश्ले को पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भी न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है. यह सीरीज 16 नवम्बर से शुरू होगी. यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुर रहमान ने क्रिकेट को कहा अलविदा

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में एश्ले की चोट में सुधार हुआ है." एश्ले की अनुपस्थिति के कारण पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए एजाज पटेल को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा, बल्लेबाज जॉर्ज वर्कर और तेज गेंदबाज लॉकी फग्र्यूसन को भी टीम में जगह मिली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2018 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).