Pakistan vs England 2nd Test 2024 Preview: दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज पर कब्जा जामने उतरेगी इंग्लैंड, पाकिस्तान करना चाहेगी वापसी; यहां देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच 15 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने एक पारी और 47 रन से जीत दर्ज की. इस टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पहली 149 ओवर में 556 रनों पर सिमट गई.

PAK vs ENG (Photo: @TheRealPCB/@englandcricket)

Pakistan National Cricket Team vs England National Cricket Team 2nd Test 2024 Preview: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच 15 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने एक पारी और 47 रन से जीत दर्ज की. इस टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पहली 149 ओवर में 556 रनों पर सिमट गई. जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 150 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 823 रन बनाकर घोषित कर दी और 267 रन की बढ़त भी हासिल की. इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने 317 रनों की शानदार पारी खेली. जवाब में दूसरी पारी में मेजबान टीम 220 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड ने जीत दर्ज की. इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल की. अब दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड की नजरें सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. दूसरी और, पाकिस्तान की टीम एक बार अपने घर में टेस्ट सीरीज गवाने के कगार पर है. ऐसे में मेजबान टीम दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी. यह भी पढें: England Playing 11 For 2nd Test Against Pakistan 2024: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, कप्तान बेन स्टोक्स और मैट पॉट्स की वापसी

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम टेस्ट में अब तक 90 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. इंग्लैंड ने 30 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 21 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसेक अलावा 39 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं. पिछली बार ये दोनों टीमें 2022 में भिड़ी थीं. तब इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 3-0 से टेस्ट सीरीज जीत हासिल की थी. दोनों टीमों के बीच पिछले पांच टेस्ट मैचों की बात करें तो इंग्लैंड का दबादब यहां पर नजर आ रहा है. इंग्लैंड ने 5 में से 4 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि एक मैच ड्रा रहा है.

पिच रिपोर्ट 

रिपोर्टों के अनुसार, पहले मैच की पिच का मुल्तान में दूसरे टेस्ट के लिए फिर से इस्तेमाल किया जाएगा. अगर ऐसा होता है तो सतह तेज़ी से खराब हो सकती है. जिसमें स्पिनरों की अहम भूमिका होगी. जबकि सीम मूवमेंट थोड़ा बहोत होगा. हालांकि तेज गेंदबाजों को पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग मिल सकता है.

बता दें की अगर उसी पिच का फिर से इस्तेमाल किया जाता है तो खेल के आगे बढ़ने के साथ-साथ बल्लेबाजी करना मुश्किल होती जाएगी. इस स्थिति में टॉस जीतने वाली टीम से पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती हैं और बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाने की कोशिश करेगी.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच में मुख्य खिलाड़ी(Key Players): कप्तान बेन स्टोक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, अब्दुल्ला शफीक, कप्तान शान मसूद, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है, जिनपर सबकी निगाहें होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रुट और मीर हमजा के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. बाकी वैसे इंग्लैंड के पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है. जो पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी. इसके अलावा दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है.

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 15 अक्टूबर मंगलवार से भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

बता दें की भारत में किसी भी टीवी चैनल पर पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण नहीं होगा. हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से दूसरे टेस्ट मैच का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), मैथ्यू पॉट्स, ब्रायडन कार्स, जैक लीच, शोएब बशीर

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेट-कीपर), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, मीर हमजा, नोमान अली, मोहम्मद अली

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\