क्रिकेट

PAK vs SA 3rd T20I 2024 Live Streaming: जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के सामने लाज बचाने उतरेगी पाकिस्तान टीम, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन

भारत में PAK बनाम SA दूसरा टी20 मैच 2024 के लाइव स्ट्रीमिंग देखने के विकल्प JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जहाँ फैंस इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग अपने मोबाइल, टैब, स्मार्ट टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर देख सकते हैं.

PAK vs SA 3rd T20I 2024 Live Streaming: जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के सामने लाज बचाने उतरेगी पाकिस्तान टीम, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन
दक्षिण अफ़्रीका बनाम पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Live Telecast: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम  3 मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर(शनिवार) को जोहान्सबर्ग(Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम(The Wanderers Stadium) में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. यह मुकाबला रनों से भरपूर रहा, जहां दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया. इस बीच, दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान आखिरी मैच की प्रसारण संबंधित डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर 2-0 से बनाई बढ़त, रीज़ा हेंड्रिक्स ने ठोका ताबड़तोड़ शतक, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और साइम अय्यूब की शानदार पारी की बदौलत 206/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. साइम ने 57 गेंदों में नाबाद 98 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उनके अलावा इरफान खान ने 16 गेंदों में 30 रन जोड़े. दक्षिण अफ्रीका के लिए दयान गालियम और ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट झटके. 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रीजा हेंड्रिक्स ने 117 रनों की धमाकेदार पारी खेली. रासी वैन डर डुसेन (66*) के साथ उनकी साझेदारी ने दक्षिण अफ्रीका को 19.3 ओवर में जीत दिला दी.

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 2024 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर(शनिवार) को जोहान्सबर्ग(Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम(The Wanderers Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 09:30 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 09:00 PM को होगा.

PAK बनाम SA दूसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 सीरीज 2024 के लिए भारत में आधिकारिक प्रसारक Viacom18 है. SA बनाम PAK तीसरे T20 मैच का लाइव प्रसारण देखने का विकल्प Sports18 नेटवर्क टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा. जहाँ फैंस इस मैच का लाइव टेलीकास्ट का लुफ्त उठा सकते हैं. वही, स्ट्रीमिंग की जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल करें.

PAK बनाम SA दूसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 सीरीज 2024 के लिए भारत में आधिकारिक प्रसारक Viacom18 है. जिसके कारण, भारत में PAK बनाम SA दूसरा टी20 मैच 2024 के लाइव स्ट्रीमिंग देखने के विकल्प JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जहाँ फैंस इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग अपने मोबाइल, टैब, स्मार्ट टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2024 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).