Pakistan Beat Bangladesh, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 57 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें PAK बनाम BAN मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बोर्ड पर लगा दिए. बांग्लादेश की पूरी टीम 19 ओवर में महज 144 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लादेश की तरफ से तंज़ीम हसन साकिब ने सबसे ज्यादा 50 रनों की धुआंधार पारी खेली.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd T20I Match 2025 Scorecard Update: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 30 मई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला गया. दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 57 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं.पाकिस्तान दौरे से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है. उसके स्पीड स्टार मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) हाथ में लगी चोट की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले आगामी तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) कर रहे हैं. जबकि, बांग्लादेश की कमान लिटन दास (Litton Das) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Bangladesh, 2nd T20I Match 1st Inning Scorecard: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और हसन नवाज ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 12 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद साहिबजादा फरहान और मोहम्मद हारिस ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 110 रन के पार लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 201 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 74 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान साहिबजादा फरहान ने 41 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के लगाए. साहिबजादा फरहान के अलावा हसन नवाज ने नाबाद 51 रन बनाए.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम को पहली बड़ी कामयाबी सईम अय्यूब के रूप में मिली. सईम अय्यूब चार रन बनाकर रनआउट हुए. बांग्लादेश की ओर से तंज़ीम हसन साकिब ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. तंज़ीम हसन साकिब के अलावा हसन महमूद और रिशद हुसैन ने एक-एक विकेट चटकाए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 202 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बोर्ड पर लगा दिए. बांग्लादेश की पूरी टीम 19 ओवर में महज 144 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लादेश की तरफ से तंज़ीम हसन साकिब ने सबसे ज्यादा 50 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान तंज़ीम हसन साकिब ने महज 31 गेंदों पर एक चौका और पांच छक्का लगाया. तंज़ीम हसन साकिब के अलावा तंज़ीद हसन तमीम ने 33 रन बटोरे.

वहीं, पाकिस्तान की टीम को स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. अबरार अहमद के अलावा हारिस रऊफ़, फहीम अशरफ, हसन अली, शादाब खान, सईम अय्यूब और ख़ुशदिल शाह ने एक-एक विकेट चटकाए. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला रविवार यानी 1 जून को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 201/6, 20 ओवर (साहिबजादा फरहान 74 रन, सईम अय्यूब रन, मोहम्मद हारिस 41 रन, हसन नवाज नाबाद 51 रन, सलमान आगा 19 रन, शादाब खान 7 रन और फहीम अशरफ 1 रन.)

बांग्लादेश की गेंदबाजी: (तंज़ीम हसन साकिब 2 विकेट, हसन महमूद 1 विकेट और रिशद हुसैन 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

बांग्लादेश की बल्लेबाजी: 144/10, 19 ओवर (परवेज़ हुसैन इमोन 8 रन,तंज़ीद हसन तमीम 33 रन, लिटन दास 6 रन, तौहीद हृदयोय 5 रन, मेहदी हसन मिराज 23 रन, जेकर अली अनिक 0 रन, शमीम हुसैन पटवारी 7 रन, रिशाद हुसैन 1 रन, तंज़ीम हसन साकिब 50 रन, हसन महमूद नाबाद 8 रन और शोरफुल इस्लाम अनुपस्थित चोट.)

पाकिस्तान की गेंदबाजी: (हारिस रऊफ़ 1 विकेट, फहीम अशरफ 1 विकेट, हसन अली 1 विकेट, अबरार अहमद 3 विकेट, शादाब खान 1 विकेट, सईम अय्यूब 1 विकेट और ख़ुशदिल शाह 1 विकेट).

Share Now

Tags

Abrar Ahmed bangladesh bangladesh national cricket team faheem ashraf Gaddafi Stadium Gaddafi Stadium Pitch Report Haris Rauf Hasan Mahmud Hasan Nawaz Hassan Ali Jaker Ali Anik Khushdil Shah LAHORE Lahore Pitch Report Lahore Weather Lahore Weather Update Litton Das Mehidy Hassan Miraz Mohammad Haris PAK vs BAN PAK vs BAN Head To Head PAK vs BAN Live Match Scorecard PAK vs BAN Live Score PAK vs BAN Live Streaming PAK vs BAN Live Toss Update PAK vs BAN Match Winner Prediction PAK vs BAN Pitch Report PAK बनाम BAN PAK बनाम BAN पिच रिपोर्ट PAK बनाम BAN मैच विजेता भविष्यवाणी PAK बनाम BAN लाइव टॉस अपडेट PAK बनाम BAN लाइव मैच स्कोरकार्ड PAK बनाम BAN लाइव स्कोर PAK बनाम BAN लाइव स्ट्रीमिंग PAK बनाम BAN हेड टू हेड Pakistan Pakistan national cricket team Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team pakistan v/s bangladesh Pakistan vs Bangladesh 1st T20I Match Pakistan vs Bangladesh Live Match Scorecard Pakistan vs Bangladesh Live Score Pakistan vs Bangladesh Live Streaming In Bangladesh pakistan vs bangladesh live streaming in india Pakistan vs Bangladesh Pitch Report Rishad Hossain Sahibzada Farhan Saim Ayub Salman Agha Salman Ali Agha Shadab Khan Shamim Hossain Patwary Shoriful Islam Tanzid Hasan Tamim Tanzim Hasan Sakib Tawhid Hridoy Where To Watch Pakistan vs Bangladesh अबरार अहमद खुशदिल शाह गद्दाफी स्टेडियम गद्दाफी स्टेडियम पिच रिपोर्ट जेकर अली अनिक तंजीद हसन तमीम तंजीम हसन साकिब तौहीद हृदयोय पाकिस्तान पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम फहीम अशरफ बांग्लादेश बांग्लादेश में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग मेहदी हसन मिराज मोहम्मद हारिस रिशाद हुसैन लाहौर लाहौर पिच रिपोर्ट लाहौर मौसम लाहौर मौसम अपडेट लिटन दास शमीम हुसैन पटवारी शादाब खान शोरफुल इस्लाम सईम अयूब सलमान अली आगा सलमान आगा साहिबजादा फरहान हसन अली हसन नवाज हसन महमूद हारिस रऊफ

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Live Score Update: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\