क्रिकेट

Pak vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: जीत से गदगद कैरेबियाई कप्तान जेसन होल्डर ने कहा- हम निडर होकर खेलना चाहते हैं

आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को पटखनी देकर जोरदार आगाज करने वाली दो बार की चैम्पियन कैरेबियाई टीम के कप्तान जेसन होल्डर (Jason Holder) ने कहा है कि उनकी अपने प्रशंसकों की खातिर निडर होकर खेलना चाहती है

Pak vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: जीत से गदगद कैरेबियाई कप्तान जेसन होल्डर ने कहा- हम निडर होकर खेलना चाहते हैं
जेसन होल्डर (Photo Credits: IANS)

Pak vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को पटखनी देकर जोरदार आगाज करने वाली दो बार की चैम्पियन कैरेबियाई टीम के कप्तान जेसन होल्डर (Jason Holder) ने कहा है कि उनकी अपने प्रशंसकों की खातिर निडर होकर खेलना चाहती है. पाकिस्तान की टीम ने टॉस हारने केबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.4 ओवरों में 105 रन बनाए और वेस्टइंडीज ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल ने 50 रन बनाए जबकि ओसाने थॉमस ने चार विकेट लिए.

मैच के बाद होल्डर ने कहा, "हम निडर होकर खेलना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि हमारे देशवासी हम पर गर्व करें." होल्डर ने कहा कि वह अपने साथियों के प्रदर्शन से काफी खुश हैं और अब आगे की चुनौती के लिए कमर कस रहे हैं. कैरेबियाई टीम को इसी मैदान पर 6 जून को पांच बार के चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है.

यह भी पढ़ें- Pak vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: हार के बाद सरफराज अहमद ने कहा- अच्छी विकेट पर हम नाकाम रहे

होल्डर ने कहा, "हम जीत के साथ शुरुआत चाहते थे और मैं इस बात से खुश हूं कि हमने ऐसा कर दिखाया. हम अगर फिट हैं तो हम किसी भी टीम को टक्कर दे सकते हैं. हम आकांक्षाएं पालकर नहीं चल रहे हैं. हम धरालत पर रहना चाहते हैं. हम खुद से अधिक दूर नहीं जाना चाहते."

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2019 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).