क्रिकेट

Pak vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज ने 36 ओवर शेष रहते ही पाकिस्तान को चटाई धुल

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे मुकाबले में आज नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज मैदान (Trent Bridge Cricket Ground) में पाकिस्तान (Pakistan) द्वारा दिए गए गए 106 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम ने मात्र तीन नुकसान पर 13.4 ओवर में प्राप्त कर लिया.

Pak vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज ने 36 ओवर शेष रहते ही पाकिस्तान को चटाई धुल
क्रिस गेल (Photo Credits: Getty Images)

Pak vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे मुकाबले में आज नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज मैदान (Trent Bridge Cricket Ground) में पाकिस्तान (Pakistan) द्वारा दिए गए गए 106 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम ने मात्र तीन नुकसान पर 13.4 ओवर में प्राप्त कर लिया.

वेस्टइंडीज (West Indies) के लिए सलामी बल्लेबाजी क्रिस गेल (Chris Gayle) ने 34 गेदों में छ: चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. क्रिस गेल के अलावा शाई होप ने 17 बॉल में एक चौके की मदद से 11 रन, डेरेन ब्रावो ने 0, निकोलस पूरन ने नाबाद 34 और शिमरॉन हेटमेयर ने नाबाद 07 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- Pak vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज के तेज गेदबाजों के सामने धराशाही हुए पाकिस्तानी धुरंधर, 105 रन पर ऑल आउट हुई पूरी टीम

पाकिस्तान के लिए आज एक मात्र सफल गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) रहे. आमिर ने आज अपने छ: ओवर के सपेल में 26 रन खर्च करते हुए तीन सफलताएं प्राप्त की. पाकिस्तान का अब अगला मुकाबला 6 जून को मेजबान टीम इंग्लैंड के साथ ट्रेंट ब्रिज मैदान के ही मैदान पर होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2019 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).