PAK vs SL vs ENG ODI Tri-Series 2026 Schedule: पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड की वनडे ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख

वनडे ट्राई सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी. यह सीरीज 9 से 13 अक्टूबर तक रावलपिंडी में आयोजित होगी. इसके बाद इंग्लैंड टीम पाकिस्तान पहुंचकर ट्राई सीरीज में हिस्सा लेगी.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team ODI Tri-Series 2026 Schedule: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे ट्राई सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. यह त्रिकोणीय सीरीज 18 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जाएगी. तीनों टीमें फाइनल सहित कुल 7 मुकाबले खेलेंगी. वहीं, इस सीरीज से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 9 से 13 अक्टूबर तक तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: IND vs SL 1st Test Match Result: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, गॉल टेस्ट जीतकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

पाकिस्तान करेगा मेजबानी

इस ट्राई सीरीज की मेजबानी पाकिस्तान करेगा. शुरुआती तीन मुकाबले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि आखिरी तीन लीग मैच और फाइनल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होंगे. यह लगातार दूसरे साल होगा जब पाकिस्तान किसी वनडे ट्राई सीरीज की मेजबानी करेगा.

ट्राई सीरीज के बाद होगी टेस्ट सीरीज

वनडे ट्राई सीरीज समाप्त होने के बाद श्रीलंका की टीम पाकिस्तान में ही रुकेगी. दोनों टीमों के बीच 9 से 13 नवंबर तक पहला टेस्ट रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा. यह दोनों मुकाबले ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होंगे.

पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड वनडे ट्राई सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला स्थान
18 अक्टूबर पाकिस्तान vs श्रीलंका रावलपिंडी
20 अक्टूबर पाकिस्तान vs इंग्लैंड रावलपिंडी
22 अक्टूबर श्रीलंका vs इंग्लैंड रावलपिंडी
25 अक्टूबर पाकिस्तान vs इंग्लैंड लाहौर
27 अक्टूबर पाकिस्तान vs श्रीलंका लाहौर
29 अक्टूबर श्रीलंका vs इंग्लैंड लाहौर
31 अक्टूबर फाइनल लाहौर

पाकिस्तान-श्रीलंका टी20 सीरीज का भी होगा आयोजन

वनडे ट्राई सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी. यह सीरीज 9 से 13 अक्टूबर तक रावलपिंडी में आयोजित होगी. इसके बाद इंग्लैंड टीम पाकिस्तान पहुंचकर ट्राई सीरीज में हिस्सा लेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड