पाकिस्तान क्रिकेट भी बेहाल, श्रीलंका टीम ने तीनों टी 20 मैचों में चटाई धूल

अपना पदार्पण मैच खेल रहे ओशदा फर्नांडो के बेहतरीन अर्धशतक के बाद मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बने वानिंदु हसरंगा के तीन विकेटों की मदद से श्रीलंका ने यहां गद्याफी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए तीसरे टी-20 मैच में दुनिया की नंबर एक टीम पाकिस्तान को 13 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली.

पाकिस्तान के खिलाड़ी (Photo Credits: Getty Images)

लाहौर: अपना पदार्पण मैच खेल रहे ओशदा फर्नांडो (Oshada Fernando) के बेहतरीन अर्धशतक के बाद मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बने वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) के तीन विकेटों की मदद से श्रीलंका ने यहां गद्याफी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए तीसरे टी-20 मैच में दुनिया की नंबर एक टीम पाकिस्तान को 13 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली. वनडे सीरीज 0-2 से हारने के बाद श्रीलंका (Sri Lanka) ने पहला टी-20 मैच 64 रन से और दूसरा 35 रन से जीता था.

श्रीलंका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 147 रन का स्कोर बनाया और फिर पाकिस्तान को निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 134 रन पर रोक दिया. श्रीलंका से मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान का खाता भी नहीं खुला था कि फखर जमां (0) पहली गेंद पर ही बोल्ड हो गए.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान बनाम आस्ट्रेलिया: पाकिस्तान टी-20 टीम से बाहर हुए आमिर, इमाद वसीम की वापसी

इसके बाद हैरिस सोहैल (52) और बाबर आजम (27) ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की. मेजबान टीम ने इसके बाद 76 के स्कोर पर आजम के रूप में दूसरा और 94 के स्कोर पर सोहैल के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया. सोहैल ने 50 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया. उनके करियर की यह सर्वश्रेष्ठ पारी है.

पाकिस्तान (Pakistan) को मैच जीतने के लिए अंतिम 30 गेंदों पर 54 रन बनाने थे, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 134 रन ही बना सकी. कप्तान सरफराज अहमद ने 17, इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 17 और वहाब रियाज ने नाबाद 17 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने सर्वाधिक तीन, लाहिरू कुमारा ने दो और कसुन रजिता ने एक विकेट लिया. हसरंगा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला.

इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 147 रन का स्कोर बनाया. टीम के लिए अपना पदार्पण मैच खेल रहे फर्नाडो ने 48 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 78 रन की नाबाद पारी खेली. ओशादा के अलावा एंजेलो परेरा ने 13, कप्तान दासुन शनाका और सदीरा समाराविक्रमा ने 12-12 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने 37 रन देकर तीन विकेट और इमाद वसीम तथा वहाब रियाज ने एक-एक विकेट लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड