क्रिकेट

ICC Cricket World Cup 2019: मोदी जी का पकौड़ा पाकिस्तानियों को भी आया पसंद, मैच के दौरान फखर जमान को दिया आर्डर, देखें वीडियो

पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज फखर जमान (Fakhar Zaman) का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है. दरसल इस वीडियो में जब पाक के सलामी बल्लेबाज फखर जमान फील्डिंग कर रहे थे, उसी समय स्टैंड्स में मौजूद एक फैन ने उन्हें 20 रुपए के पकौड़े लाने की बात कह दी. फैन ने कहा कि फखर भाई 20 रुपए के पकौड़े लाना.

ICC Cricket World Cup 2019: मोदी जी का पकौड़ा पाकिस्तानियों को भी आया पसंद, मैच के दौरान फखर जमान को दिया आर्डर, देखें वीडियो
फखर जमान (Photo Credits: Getty Images)

PAK vs ENG ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तानी टीम की इस बार हर जगह मजाक उड़ रही है. जी हां कुछ दिनों पहले कप्तान सफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) द्वारा बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात के दौरान सलवार कमीज के उपर ब्लेजर वाले वाकया हो या पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैच में मिली शर्मनाक हार की वजह से हो रही बेइज्जती.

इसी बीच पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज फखर जमान (Fakhar Zaman) का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है. दरसल इस वीडियो में जब पाक के सलामी बल्लेबाज फखर जमान फील्डिंग कर रहे थे, उसी समय स्टैंड्स में मौजूद एक फैन ने उन्हें 20 रुपए के पकौड़े लाने की बात कह दी. फैन ने कहा कि फखर भाई 20 रुपए के पकौड़े लाना.

यह भी पढ़ें- PAK vs ENG ICC Cricket World Cup 2019: पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 14 रन से हराया, 11 लगातार वनडे हारने के बाद मिली यह जीत

लेकिन अच्छी बात यह रही कि फखर जमान ने इस पर कोई भी तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी. उन्होंने अपने फैन को निराश नहीं किया और उसके इस कमेंट पर मुस्कुराकर बात टाल दी. फखर ने हाथ से इशारा कर मैच पर ध्यान लगाने को कहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2019 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).