PAK vs ENG 3rd Test 2024 Day 3 Live Streaming: तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड को बड़ी साझेदारी की दरकार, पाकिस्तानी गेंदबाज कर सकते है कमाल, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने नौ ओवरों में तीन विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम अभी भी 53 रन पीछे हैं. इंग्लैंड की तरफ जो रूट नाबाद पांच रन और हैरी ब्रूक नाबाद तीन रन बनाकर खेल रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से नोमान अली ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs England National Cricket Team Live Telecast: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल 25 अक्टूबर(शुक्रवार) को रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जाएगा. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में एक पारी और 47 रन से जीत दर्ज की थी. हालांकि दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी करते हुए 152 रन से इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. ऐसे में मेजबान टीम की नजर इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने नौ ओवरों में तीन विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम अभी भी 53 रन पीछे हैं. इंग्लैंड की तरफ जो रूट नाबाद पांच रन और हैरी ब्रूक नाबाद तीन रन बनाकर खेल रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से नोमान अली ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. यह भी पढ़ें: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड पर मंडराया हार का खतरा, नोमान अली और साजिद खान का तांडव जारी; यहां देखें दूसरे दिन का स्कोरकार्ड

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 68.2 ओवर में 267 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की तरफ से विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली. जेमी स्मिथ के अलावा बेन डकेट ने 52 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से साजिद खान ने सबसे ज्यादा छह विकेट अपने नाम किए. साजिद खान के अलावा नोमान अली ने तीन विकेट लिए. जवाब में पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 96.4 ओवरों में 344 रन बनाकर सिमट गई. पहली पारी में पाकिस्तान की टीम ने 77 रनों की बढ़त बना ली थीं. पाकिस्तान की तरफ से सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 134 रनों की उम्दा पारी खेली. सऊद शकील के अलावा साजिद खान नाबाद 48 रन और नोमान अली 45 रन बनाए. पहली पारी में इंग्लैंड की ओर से रेहान अहमद ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा शोएब बशीर 3 विकेट, गस एटकिंसन 2 विकेट और जैक लीच ने 1 विकेट लिए.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट 2024 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर(गुरुवार) से रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.  मैच के तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 AM से खेला जाएगा.
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2024 मैच के तीसरे दिन के खेल का टेलीकास्ट कहां देखें?

भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर है कि पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ 2024 के लिए किसी आधिकारिक प्रसारक की घोषणा नहीं की गई है. जिससे दर्शकों में निराशा है, क्योंकि वे इस रोमांचक सीरीज़ का आनंद नहीं ले पाएंगे. वहीं, पाकिस्तान में PAK बनाम ENG तीसरे टेस्ट मैच 2024 का सीधा प्रसारण PTV स्पोर्ट्स और ASports पर होगा.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2024 मैच के तीसरे दिन के खेल का स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

दुर्भाग्य से, भारत में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ 2024 प्रसारण भागीदार किसी के पास नहीं है. लेकिन भारत में PAK बनाम ENG तीसरे टेस्ट मैच का लाइव स्ट्रीमिंग राइट्स Fancode के पास हैं. जो इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान तीसरे टेस्ट मैच का स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप(Fancode App) और वेबसाइट पर मैच और सीरीज पास के साथ- साथ मंथली पास के साथ उपलब्ध कराएगा. पाकिस्तान में PAK बनाम ENG तीसरे टेस्ट 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग ए-स्पोर्ट्स, टेन स्पोर्ट्स और पीटीवी स्पोर्ट्स, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग तमाशा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड