ODI World Cup 2027 Qualification Scenario: वर्ल्ड कप के लिए 9 टीमें हुईं तय, अफगानिस्तान ने किया डायरेक्ट क्वालिफाई, वेस्टइंडीज की बढ़ी मुश्किलें

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अब सिर्फ एक डायरेक्ट क्वालिफिकेशन का स्थान बचा है. फिलहाल बांग्लादेश की स्थिति सबसे मजबूत मानी जा रही है. यदि सितंबर में भारत के खिलाफ प्रस्तावित वनडे सीरीज नहीं होती है तो बांग्लादेश मौजूदा रैंकिंग के आधार पर सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर जाएगा. ऐसे में दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को क्वालिफायर राउंड खेलना पड़ सकता है.

आईसीसी विश्व कप (Photo Credit: X Formerly Twitter)

ODI World Cup 2027 Qualification Scenario: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अब तक 9 टीमों ने अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई कर लिया है. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. इनमें से टॉप-10 टीमें 30 सितंबर की कटऑफ डेट तक वनडे रैंकिंग के आधार पर सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी. अफगानिस्तान अब डायरेक्ट क्वालिफाई करने वाली 9वीं टीम बन गई है, जबकि आखिरी स्थान के लिए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला बना हुआ है. KL Rahul Test Stats Against Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में कुछ ऐसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन? आंकड़े जानकर बढ़ जाएगा टीम इंडिया का भरोसा

आयरलैंड को हराकर अफगानिस्तान ने पक्का किया वर्ल्ड कप का टिकट

आयरलैंड दौरे का पहला वनडे मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, लेकिन दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 रन से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 300 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 207 रन पर सिमट गई. इस जीत के सबसे बड़े हीरो राशिद खान रहे, जिन्होंने 34 रन देकर 6 विकेट झटके. इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालिफाई करने का टिकट हासिल कर लिया.

इन 9 टीमों ने अब तक बनाई जगह

अफगानिस्तान के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका ने भी रैंकिंग के आधार पर अपनी स्थिति मजबूत करते हुए डायरेक्ट क्वालिफाई सुनिश्चित कर लिया है. वहीं दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मेजबान होने के कारण पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. इस तरह अब तक कुल 9 टीमें वर्ल्ड कप 2027 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं.

आखिरी डायरेक्ट स्पॉट के लिए बांग्लादेश सबसे मजबूत दावेदार

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अब सिर्फ एक डायरेक्ट क्वालिफिकेशन का स्थान बचा है. फिलहाल बांग्लादेश की स्थिति सबसे मजबूत मानी जा रही है. यदि सितंबर में भारत के खिलाफ प्रस्तावित वनडे सीरीज नहीं होती है तो बांग्लादेश मौजूदा रैंकिंग के आधार पर सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर जाएगा. ऐसे में दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को क्वालिफायर राउंड खेलना पड़ सकता है.

क्वालिफायर राउंड में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. आयरलैंड की टीम पहले ही इस चरण में पहुंचना तय कर चुकी है, जबकि वेस्टइंडीज और बांग्लादेश में से एक टीम को भी इसी रास्ते से वर्ल्ड कप में जगह बनाने की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है.

 

Share Now