NZ vs SA, CWC 2019: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच से हटा बारिश का साया, 4 बजे होगा टॉस

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 25वें मुकाबले में आज बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन (Edgbaston) मैदान में न्यूजीलैंड (New Zealand) का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के साथ है.

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: File Photo)

NZ vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 25वें मुकाबले में आज बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन (Edgbaston) मैदान में न्यूजीलैंड (New Zealand) का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के साथ है. बता दें कि अभी तक गीली आउट फील्ड के चलते टॉस नहीं हो पाई है, लेकिन दुबारा पिच का निरीक्षण करने के बाद मैदानी अंपायरों ने भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे टॉस करने की घोषणा की है.

बता दें कि इससे पहले अंपायरों ने टॉस का निरीक्षण करते हुए 2.45 का समय घोषित किया था, लेकिन पिच गीली होने की वजह से टॉस नही हो पाया था. वहीं मैदानी अंपायरों का मानना था कि लगभग 1 घंटे बाद और तेज बारिश हो सकती है, जिसके वजह से खेल में और ज्यादा बाधा आ सकती है.

यह भी पढ़ें- NZ vs SA, CWC 2019: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में बारिश बनी बाधा, अगले 1 घंटे में हो सकती है भारी बारिश

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के पांच मैचों में 3 हार, 1 जीत और 1 रद्द परिणाम के साथ 3 प्वॉइंट्स हैं, जबकि टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही न्यूजीलैंड के 4 मैचों में 3 जीत और 1 मैच रद्द हो जाने से 7 प्वॉइंट्स हैं. भले ही न्यूजीलैंड इस मुकाबले का दावेदार है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के पास भी बेहतरीन टीम है और ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख अपनी ओर मोड़ने में सक्षम हैं. हालांकि दक्षिण अफ्रीका इस विश्वकप में उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन कर पाने में अभी तक नाकाम रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Scorecard: विंडहोक में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 144 रनों का लक्ष्य, डुआन जानसन और प्रेनेलन सुब्रायेन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Live Score Update: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? नामीबिया ट्राई-सीरीज में दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट