New Zealand Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को कांटे की टक्कर देने उतरेगी न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में शानदार जीत दर्ज कर चुका है और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगा. ताहलिया मैक्ग्राथ की कप्तानी में टीम में बेथ मूनी, एलिसे पेरी और युवा खिलाड़ी एनाबेल सदरलैंड शामिल हैं. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स की टीम श्रीलंका के खिलाफ मिले-जुले प्रदर्शन के बाद वापसी की कोशिश करेगी.

न्यूजीलैंड महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Preview: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 21 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 7:15 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड के खिलाफ महिला एशेज 2025 (Women Ashes Series 2025) में 16-0 से सफाया करने के बाद, ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार हैं. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी की. इस टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान सूजी बेट्स (Suzie Bates) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई ताहलिया मैकग्राथ (Tahlia McGrath) कर रहीं हैं. New Zealand Women vs Australia Women, 1st T20I Match Winner Prediction: पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी न्यूजीलैंड मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में शानदार जीत दर्ज कर चुका है और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगा. ताहलिया मैक्ग्राथ की कप्तानी में टीम में बेथ मूनी, एलिसे पेरी और युवा खिलाड़ी एनाबेल सदरलैंड शामिल हैं. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स की टीम श्रीलंका के खिलाफ मिले-जुले प्रदर्शन के बाद वापसी की कोशिश करेगी. सोफी डिवाइन और अमेलिया केर की वापसी से टीम को काफी ज्यादा मजबूती मिलेगी. न्यूजीलैंड घरेलू मैदान का फायदा उठाकर मौजूदा टी20 चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देना चाहेगा.

श्रीलंका महिला टीम की मेज़बानी के दौरान न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ियों को कई चोटों का सामना करना पड़ा. वार्म-अप में चोट की वजह से मुख्य तेज़ गेंदबाज़ हेले जेन्सन को खो दिया, जबकि इज़ी ग्रेज़ और बेला जेम्स भी चोटिल हो गईं. ऑस्ट्रेलिया की टीम में नियमित कप्तान एलिसा हीली नहीं हैं. एलिसा हीली की जगह स्टार आलराउंडर ताहलिया मैकग्राथ टीम की अगुआई करेंगी.

हेड टू हेड (NZ W vs AUS W Head To Head Record)

न्यूजीलैंड महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच अब तक कुल 52 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 29 मुकाबलों में जीत हासिल की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड ने 21 मैच ही जीता हैं. वहीं, एक मैच टाई रहा और एक मैच का रद्द हो गया था.

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच के लिए प्रमुख खिलाड़ी (NZ-W vs AUS-W Key Players To Watch Out): सुजी बेट्स, सोफी डिवाइन, मेली केर, ताहलिया मैकग्राथ, एलिस पेरी और एशले गार्डनर ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(NZ-W vs AUS-W Mini Battle): ऑस्ट्रेलिया की स्टार गेंदबाज मेगन स्कट और न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सोफी डिवाइन के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, मेली केर बनाम एलिस पेरी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला आज भारतीय समयानुसार सुबह 7:15 बजे से ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला कहां देखें?

न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा फैनकोड, सोनी लिव और प्राइम वीडियो ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

न्यूजीलैंड: सुजी बेट्स (कप्तान), पोली इंग्लिस, एडेन कार्सन, सोफी डिवाइन, मैडी ग्रीन, मेली केर, ब्रुक हॉलिडे, जेस केर, रोज़मेरी मैयर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहू.

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), एलिस पेरी, एशले गार्डनर (उपकप्तान), जॉर्जिया वोल, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, मेगन स्कट.

Share Now

Tags

Auckland Auckland Pitch Report Auckland Weather Auckland Weather Report Auckland weather Update Australia Australia Women Australia women national cricket team Eden Park Eden Park Pitch Report New Zealand New Zealand vs Australia New Zealand vs Australia Live Score New Zealand vs Australia Live Scorecard New Zealand vs Australia Live Streaming New Zealand vs Australia Live Streaming In India New Zealand vs Australia Score New Zealand vs Australia Scorecard New Zealand Women New Zealand Women National Cricket Team New Zealand Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team New Zealand Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team Live Streaming New Zealand Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team Scorecard new zealand women vs australia women New Zealand Women vs Australia Women 1st T20I New Zealand Women vs Australia Women 1st T20I Live Score New Zealand Women vs Australia Women 1st T20I Live Scorecard New Zealand Women vs Australia Women 1st T20I Live Streaming New Zealand Women vs Australia Women 1st T20I Live Streaming In India New Zealand Women vs Australia Women Live Score New Zealand Women vs Australia Women Live Scorecard New Zealand Women vs Australia Women Live Streaming new zealand women vs australia women live streaming in india Suzie Bates T20 Series Tahlia McGrath ईडन पार्क ईडन पार्क पिच रिपोर्ट ऑकलैंड ऑकलैंड पिच रिपोर्ट ऑकलैंड मौसम अपडेट ऑकलैंड मौसम रिपोर्ट ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज ताहलिया मैकग्राथ न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत में न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग सूजी बेट्स

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\