क्रिकेट

NZ vs NED, ICC World Cup 2023 Free Live Streaming: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के छठे मुक़ाबले में आज नीदरलैंड से भिड़ेगी न्यूज़ीलैंड, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला

ICC विश्व कप 2023 में NZ बनाम NED मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग स्टार नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+ हॉटस्टार प्रदान करेगा. प्रशंसक न्यूज़ीलैंड बनाम नीदरलैंड आईसीसी विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर मुफ्त में ऑनलाइन देख सकते हैं.

NZ vs NED, ICC World Cup 2023 Free Live Streaming: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के छठे मुक़ाबले में आज नीदरलैंड से भिड़ेगी न्यूज़ीलैंड, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला
न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

NZ vs NED, ICC World Cup 2023 Free Live Telecast: ICC पुरुष विश्व कप 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद ICC क्रिकेट विश्व कप शेड्यूल के अनुसार न्यूजीलैंड कल 9 अक्टूबर( सोमवार) को नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है. नीदरलैंड 6 अक्टूबर( शुक्रवार) को पाकिस्तान के खिलाफ 81 रन से मैच हार गया और वर्तमान में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 अंक तालिका में 8वें स्थान पर है. इसके विपरीत न्यूजीलैंड 2 अंक और +2.149 के रन रेट के साथ टॉप पर है. आगामी न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड विश्व कप मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बीच, NZ बनाम NED, CWC 2023 मैच की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन और लाइव टीवी चैनल प्रसारण संबंधित डिटेल्स के लिए आप नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं यह भी पढ़ें: विश्व कप के बेमेल मुकाबले में न्यूजीलैंड और नीदरलैंड आमने सामने, कल खेला जाएगा वन साइडेड मैच

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने संकेत दिया कि विलियमसन डच टीम के खिलाफ मैच के लिये भी पूरी तरह फिट नहीं है. ऐसे में टॉम लाथम ही कप्तानी की बागडोर संभालेंगे. अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी का चुना जाना भी तय नहीं है क्योंकि वह अंगूठा टूटने के बाद उबर नहीं सके हैं. तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन फिटनेस टेस्ट में खरे उतरने पर खेल सकेंगे. डच टीम को पहले मैच में पाकिस्तान ने 81 रन से हराया. वैसे डच टीम ने पावरप्ले में पाकिस्तान के तीन विकेट चटका दिये थे. उसके सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह और बास डी लीडे ने अर्धशतक भी बनाये. दोनों टीमों के बीच इस प्रारूप में अब तक चार मुकाबले हुए हैं जिसमें न्यूजीलैंड विजयी रही.

आईसीसी विश्व कप 2023 में न्यूज़ीलैंड बनाम नीदरलैंड मैच कब और कहां खेला जाएगा?

 09 अक्टूबर( सोमवार) को भारत में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का छठा मैच न्यूज़ीलैंड बनाम नीदरलैंड होगा. NZ बनाम NED ICC विश्व कप 2023 का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयनुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 01:30 PM को होगा.

आईसीसी विश्व कप 2023 में न्यूज़ीलैंड बनाम नीदरलैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

ICC विश्व कप 2023 का आधिकारिक प्रसारण भागीदार स्टार स्पोर्ट्स है. NZ बनाम NED मैच का सीधा प्रसारण प्रदान करेगा. प्रशंसक आईसीसी विश्व कप 2023 में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और कन्नड़ टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स 1 पर देख सकते हैं. पाकिस्तान में एस्पोर्ट्स और पीटीवी स्पोर्ट्स NZ बनाम NED का सीधा प्रसारण प्रदान करेंगे. NZ बनाम NED की लाइव स्ट्रीमिंग विवरण के लिए, नीचे स्क्रॉल करें.

आईसीसी विश्व कप 2023 में न्यूज़ीलैंड बनाम नीदरलैंड मैच  की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

ICC विश्व कप 2023 में  NZ बनाम NED मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग स्टार नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+ हॉटस्टार प्रदान करेगा. प्रशंसक न्यूज़ीलैंड बनाम नीदरलैंड आईसीसी विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर मुफ्त में ऑनलाइन देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2023 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).