New Zealand vs West Indies, 2nd Test Match Day 2 Stumps Scorecard: दूसरे दिन का खेल खत्म, वेस्टइंडीज की दूसरी पारी लड़खड़ाई; यहां देखें दूसरे दिन का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम पहली पारी में 75 ओवरों में 205 रन बनाकर सिमट गई. वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप ने सबसे ज्यादा 48 रनों की शानदार पारी खेली.

न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज़ (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 2nd Test Match Day 2 Stumps Scorecard Update: न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (NZ vs WI) के बीच 2 टेस्ट मैचों के सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 10 दिसंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन(Wellington) के बेसिन रिजर्व(Basin Reserve) में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 10 ओवर में दो विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं. न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मुकाबला (NZ vs WI 2nd Test 2025) शुरू होने जा रहा है, जहां सीरीज़ फिलहाल 0-0 की बराबरी पर है. पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक ड्रॉ हासिल किया था, जिसमें शाई होप (140) और जस्टिन ग्रीव्स (202*) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांचवें दिन न्यूजीलैंड को जीत से दूर रखा और पूरी टीम को ऑलआउट होने से बचाया. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम की अगुवाई टॉम लैथम (Tom Latham) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेज़ (Roston Chase) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs SA 2nd T20I Match Preview: चंडीगढ़ में दक्षिण अफ्रीका बनाम टीम इंडिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम पहली पारी में 75 ओवरों में 205 रन बनाकर सिमट गई. वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप ने सबसे ज्यादा 48 रनों की शानदार पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से ब्लेयर टिकनर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. ब्लेयर टिकनर के अलावा माइकल राय ने तीन विकेट चटकाए.

इससे पहले दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी और 73 रन की बढ़त हासिल की. चोटिल होने के चलते ब्लेयर टिकनर कीवी टीम की पहली पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू मैच खेल रहे मिचेल हे टॉप स्कोरर रहे और उन्होंने 93 गेंदों में 61 रन की पारी खेली. इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 108 गेंदों में 60 रन बनाए. वहीं केन विलियमसन ने 37 रन का योगदान दिया.

वेस्टइंडीज के लिए एंडरसन फिलिप ने 3 विकेट, केमार रोच ने 2 विकेट, जेडन सील्स, ओजे सील्ड्स, जस्टिन ग्रीव्स औऱ कप्तान रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिया.

इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 10 ओवर में दो विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं. वेस्टइंडीज अभी भी मेजबान से 41 रन पीछे है. वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही और जॉन कैंपबेल (14) और नाइट वॉचमैन एंडरसन फिलिप (0)सस्ते में पवेलियन लौट गए. दिन के अंत पर ब्रेंडन किंग (15) और केवम हॉज (3) नाबाद रहे.

न्यूजीलैंड के लिए माइकल रे औऱ जैकब डफी ने 1-1 विकेट लिया. अब तीसरे दिन न्यूज़ीलैंड की टीम जल्द से जल्द विकेट की तलाश करेगी और मैच में अपनी पकड़ बनाना चाहेगी.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\