New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज टोनी डी जोरजी टी20 क्रिकेट में 1500 रन पूरे करने के करीब हैं और उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 113 रनों की जरूरत है. वहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत है. इसके अलावा तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन इस सीरीज में नौ विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 250 विकेट पूरे कर लेंगे.

दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, T20I Stats: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला कल यानी 22 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन (Wellington) के स्काई स्टेडियम (Sky Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-2 की बराबरी चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम भी बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 136 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रनों की पारी खेली. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन, बेन सियर्स और मिशेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए.

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 137 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने महज 16.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम ने सबसे ज्यादा नाबाद 63 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज और लुथो सिपाम्ला ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए.

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs SA T20I Head To Head Record)

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. 14 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली है, जबकि महज नौ मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था. वहीं न्यूजीलैंड में खेले गए चार टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को सिर्फ एक जीत मिली है.

न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों का घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने घरेलू मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में अब तक 65 विकेट हासिल किए हैं और उनका इकॉनमी रेट 7.59 का रहा है. वहीं डेवॉन कॉनवे ने घरेलू टी20 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है. डेवॉन कॉनवे के नाम घर में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 46.04 की औसत से 1000 से ज्यादा रन दर्ज हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने विदेशी धरती पर खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 7.56 की इकॉनमी से 18 विकेट हासिल किए हैं. केशव महाराज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे करने से सिर्फ दो विकेट दूर हैं. इसके अलावा वह इस फॉर्मेट में अपने 53 मुकाबले पूरे करने से भी एक मैच दूर हैं.

टी20 क्रिकेट में माइलस्टोन के करीब कई खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज टोनी डी जोरजी टी20 क्रिकेट में 1500 रन पूरे करने के करीब हैं और उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 113 रनों की जरूरत है. वहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत है. इसके अलावा तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन इस सीरीज में नौ विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 250 विकेट पूरे कर लेंगे.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\