New Zealand vs South Africa T20I Series 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी
टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम उपविजेता रही थी. भारत के खिलाफ फाइनल में हारकर कीवी टीम खिताब नहीं जीत सकी थी. अब न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 15 मार्च से टी-20 सीरीज खेलेगी. प्रोटियाज टीम केशव महाराज की कप्तानी में चुनौती पेश करेगी. टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करने वाले एडेन मार्करम न्यूजीलैंड सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, T20I Series 2026: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला रविवार यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल स्टेडियम (Bay Oval Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम की वापसी हुई है, जिन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच अप्रैल 2023 में खेला था इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान हैं महेंद्र सिंह धोनी, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और आंकड़े
टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम उपविजेता रही थी. भारत के खिलाफ फाइनल में हारकर कीवी टीम खिताब नहीं जीत सकी थी. अब न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 15 मार्च से टी-20 सीरीज खेलेगी. प्रोटियाज टीम केशव महाराज की कप्तानी में चुनौती पेश करेगी. टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करने वाले एडेन मार्करम न्यूजीलैंड सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं. इस सीरीज से जुड़ी सभी जानकारी पर एक नजर डालते हैं.
दक्षिण अफ्रीका की टीम में कॉनर एस्टरहुइजन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन, ईथन बॉश और नकोबानी मोकोएना के रूप में 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. मिचेल सैंटनर शुरुआती 3 मैचों के लिए उपलब्ध होंगे. उनकी गैरमौजूदगी में आखिरी दो मैचों में टॉम लैथम कप्तानी करेंगे.
सैंटनर के अलावा डेवॉन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन पहले 3 मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. वहीं, काइल जैमीसन, कोल मैककोन्ची, जिमी नीशम, बेन सियर्स और ईश सोढ़ी पूरी सीरीज के लिए चुने गए हैं. केटीन क्लार्क, डेन क्लीवर, लैथम और जेडन लेनोक्स सिर्फ आखिरी दो टी20 मुकाबलों के लिए उपलब्ध होंगे. टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली न्यूजीलैंड की टीम के 8 खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए चुने गए हैं.
15 मार्च से शुरू होगी टी20 सीरीज
15 मार्च को बे ओवल में होने वाले मैच से टी-20 सीरीज की शुरुआत हो जाएगी. इसके बाद 17 मार्च को सेडन पार्क में दूसरे मैच में दोनों टीमें आपस में भिड़ेंगी. इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 20 मार्च को ईडन पार्क में और चौथा मैच 22 मार्च को वेलिंग्टन में खेला जाना है. सीरीज का आखिरी मैच 25 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला जाना है.
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड (NZ vs SA T20I Head To Head Record)
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2005 में खेला गया था. दोनों टीमों के बीच अब तक 20 मुकाबले खेले गए हैं. दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. इस दौरान प्रोटियाज टीम ने 12 मैच जीते हैं. वहीं, कीवी टीम को सिर्फ 8 मैचों में ही जीत मिल पाई है. दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला गया था, जिसे न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीता था.
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम (NZ vs SA T20I Squads)
न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), केटीन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फाउल्केस, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनोक्स, कोल मैककोन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, और ईश सोढ़ी. .
दक्षिण अफ्रीकी: केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, ईथन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, नकोबानी मोकोएना, एंडिले सिमेलेन, लुथो सिपामला, प्रेनेलन सुब्रायन और जेसन स्मिथ.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.