New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टिम सेफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, क्विंटन डिकॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और मिचेल सैंटनर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है.

न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 24th Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप डी इन दोनों टीमों ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं. पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है. इस मुकाबले का रिजल्ट ग्रुप टॉपर निर्धारित करेगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडन मार्करम (Aidan Markram) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ने अब तक बेहतरीन क्रिकेट खेली है. इसलिए इन दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, लेकिन आंकड़े दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में हैं. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड चार बार एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं. ये सभी मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं. ऐसे में वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड को अपनी पहली जीत की तलाश है. ओवर ऑल टी20 मुकाबलों पर गौर करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले गए हैं. दक्षिण अफ्रीका ने 11 मैचों में जीत हासिल की है. न्यूजीलैंड 3 मैचों में विजयी रही है.

न्यूजीलैंड के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली एक चीज यह है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी तीन टी20 मैचों में उसे जीत मिली है. इस जीत को दक्षिण अफ्रीका बरकरार रखने उतरेगी. वहीं पिछले मैच में दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत दर्ज करने वाली दक्षिण अफ्रीका भी अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. न्यूजीलैंड के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली एक चीज यह है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी तीन टी20 मैचों में उसे जीत मिली है. इस जीत को वह बरकरार रखने उतरेगी.

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs SA T20I Head To Head Record)

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच अबतक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को महज छह मैचों में जीत मिली हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी तीन मैचों में न्यूजीलैंड की टीम ने बाजी मारी है. इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने पहले दोनों मैच जीते हैं. न्यूजीलैंड को भी अपने पहले दोनों मुकाबलों में जीत मिली है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (NZ vs SA Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर दक्षिण अफ्रीका की टीम की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. दक्षिण अफ्रीका की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 24वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

दक्षिण अफ्रीका की जीत की संभावना: 52%

न्यूजीलैंड की जीत की संभावना: 48%.

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टिम सेफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, क्विंटन डिकॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और मिचेल सैंटनर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं टिम सेफर्ट और लुंगी एनगिडी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs SA 24th Match Playing Prediction)

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी.

दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 4th T20I Match Scorecard: ब्रिस्टल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 9 विकेट से दी पटखनी, हैरी ब्रूक और फिलिप सॉल्ट ने खेली धमाकेदार पारी, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 4th T20I Match Scorecard: ब्रिस्टल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 159 रनों का लक्ष्य, श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 4th T20I Match Live Score Update: ब्रिस्टल में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है करो या मरो का मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 4th T20I Live Toss And Scorecard: ब्रिस्टल में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड