New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, कॉनर एस्टरहुइज़न ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज वियान मुल्डर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद टोनी डी ज़ोरज़ी और कॉनर एस्टरहुइज़न ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 81 रन तक लेकर गए.
New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 4th T20I Match Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 22 मार्च को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन (Wellington) के स्काई स्टेडियम (Sky Stadium) में खेला जा रहा हैं. तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-2 की बराबरी चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम भी बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. 14 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली है, जबकि महज नौ मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था. वहीं न्यूजीलैंड में खेले गए चार टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को सिर्फ एक जीत मिली है.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम और टिम रॉबिन्सन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन और काइल जैमीसन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम में टोनी डी ज़ोरज़ी, जेसन स्मिथ और जॉर्डन हरमन जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में गेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन और केशव महाराज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को चुनौती दे सकते हैं.
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज वियान मुल्डर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद टोनी डी ज़ोरज़ी और कॉनर एस्टरहुइज़न ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 81 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कॉनर एस्टरहुइज़न ने सबसे ज्यादा 57 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान कॉनर एस्टरहुइज़न ने 36 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए. कॉनर एस्टरहुइज़न के अलावा रुबिन हरमन ने नाबाद 28 रन बनाए.
दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को काइल जैमीसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. काइल जैमीसन के अलावा कोल मैककोन्ची, बेन सियर्स और जैकरी फॉल्केस ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 165 रन बनाने हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 164/5, 20 ओवर (वियान मुल्डर 0 रन, टोनी डी ज़ोरज़ी 23 रन, कॉनर एस्टरहुइज़न 57 रन, रुबिन हरमन नाबाद 28 रन, डियान फॉरेस्टर 19 रन, जेसन स्मिथ 19 रन और जॉर्ज लिंडे नाबाद 14 रन.)
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (काइल जैमीसन 2 विकेट, कोल मैककोन्ची 1 विकेट, बेन सियर्स 1 विकेट और जैकरी फॉल्केस 1 विकेट).
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.