New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 136 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रनों की पारी खेली.
New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 4th T20I Match Live Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 22 मार्च को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन (Wellington) के स्काई स्टेडियम (Sky Stadium) में खेला जा रहा हैं. तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-2 की बराबरी चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम भी बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 136 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रनों की पारी खेली. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन, बेन सियर्स और मिशेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए.
बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 137 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने महज 16.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम ने सबसे ज्यादा नाबाद 63 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज और लुथो सिपाम्ला ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम और टिम रॉबिन्सन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन और काइल जैमीसन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम में टोनी डी ज़ोरज़ी, जेसन स्मिथ और जॉर्डन हरमन जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में गेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन और केशव महाराज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को चुनौती दे सकते हैं.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.