New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका को महज 136 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 46 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद डियान फॉरेस्टर और जॉर्ज लिंडे ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 68 रन तक लेकर गए.

दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd T20I Match Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 20 मार्च को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में खेला जा रहा है. दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम भी बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली है, जबकि नौ मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था. वहीं न्यूजीलैंड में खेले गए चार टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को सिर्फ एक जीत मिली है.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम और टिम रॉबिन्सन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन और काइल जैमीसन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम में टोनी डी ज़ोरज़ी, जेसन स्मिथ और जेसन स्मिथ जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में गेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन और केशव महाराज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को चुनौती दे सकते हैं.

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 46 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद डियान फॉरेस्टर और जॉर्ज लिंडे ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 68 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 136 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान नकोबानी मोकोएना ने 20 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के लगाए. जॉर्ज लिंडे के अलावा जॉर्ज लिंडे ने 23 रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को लॉकी फर्ग्यूसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन, बेन सियर्स और मिशेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. काइल जैमीसन,बेन सियर्स और मिशेल सेंटनर के अलावा लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककोन्ची और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 137 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 136/9, 20 ओवर (वियान मुल्डर 0 रन, टोनी डी ज़ोरज़ी 15 रन, कॉनर एस्टरहुइज़न 15 रन, जेसन स्मिथ 10 रन, रुबिन हरमन 4 रन, डियान फॉरेस्टर 17 रन, जॉर्ज लिंडे 23 रन, गेराल्ड कोएत्ज़ी 16 रन, केशव महाराज 3 रन, नकोबानी मोकोएना नाबाद 26 रन और लुथो सिपाम्ला नाबाद 4 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (काइल जैमीसन 2 विकेट, लॉकी फर्ग्यूसन 1 विकेट, मिशेल सेंटनर 2 विकेट, बेन सियर्स 2 विकेट, कोल मैककोन्ची 1 विकेट, जेम्स नीशम 1 विकेट).

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

\