New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर का घरेलू टी20 मुकाबलों में शानदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने घर में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7.59 की इकॉनमी के साथ 65 विकेट झटके हैं. वहीं डेवोन कॉनवे का घरेलू टी20 इंटरनेशनल में औसत 46.04 का है और उन्होंने 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी एक बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं. अगर वह इस सीरीज में 9 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी20 क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लेंगे.
New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd T20I Match Key Players To Watch: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन (Hamilton) के सेडॉन पार्क (Seddon Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav Stats In IPL 2025: पिछले आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का तूफानी प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस के लिए बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर का घरेलू टी20 मुकाबलों में शानदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने घर में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7.59 की इकॉनमी के साथ 65 विकेट झटके हैं. वहीं डेवोन कॉनवे का घरेलू टी20 इंटरनेशनल में औसत 46.04 का है और उन्होंने 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी एक बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं. अगर वह इस सीरीज में 9 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी20 क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लेंगे. वहीं डेवोन कॉनवे को टी20 इंटरनेशनल में 50 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत है.
इस सीरीज में दोनों टीमें युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगी. न्यूजीलैंड टीम में डेवॉन कॉनवे,टिम रॉबिन्सन तथा टॉम लैथम की वापसी हो रही है तो दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने केशव महाराज के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. दोनों टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब रही. इस पहले मैच में दोनों टीमों की कोशिश श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करने की रहेगी.
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs SA T20I Head To Head Record)
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली है, जबकि आठ मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था. वहीं न्यूजीलैंड में खेले गए चार टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को सिर्फ एक जीत मिली है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)
मिचेल सेंटनर: न्यूजीलैंड के कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर. गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में अहम रन भी बना सकते हैं और टीम को संतुलन प्रदान करते हैं.
डेवोन कॉनवे: न्यूजीलैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज. घरेलू मैदान पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और वह टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
केशव महाराज: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान और अनुभवी स्पिन गेंदबाज. अपनी सटीक लाइन और लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं और मध्य ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं.
ओटनील बार्टमैन: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज. SA20 2025-26 सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं और अपनी तेज गेंदबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs SA 2nd T20I Match Playing Prediction)
न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), केटीन क्लार्क, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनोक्स, कोल मैककोन्ची, टिम रॉबिन्सन.
दक्षिण अफ्रीका: केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, प्रेनेलन सुब्रायन, जेसन स्मिथ.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.