New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Scorecard: माउंट माउंगानुई में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को महज 91 रनों पर रोका, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और महज 36 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद जेम्स नीशम और मिशेल सेंटनर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 54 रन तक लेकर गए.
New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Match Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 15 मार्च को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल (Bay Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जा रहा है. यह इस सीरीज का पहला टी20 मुकाबला है, जहां दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत से हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज में वापसी करना चाहेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी और अब इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरी है. दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 12 मैच जीते हैं. जबकि न्यूजीलैंड की टीम को 8 मुकाबलों में जीत मिली है.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम और टिम रॉबिन्सन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन और काइल जैमीसन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम में टोनी डी ज़ोरज़ी, जेसन स्मिथ और जॉर्डन हरमन जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में गेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन और केशव महाराज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को चुनौती दे सकते हैं.
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और महज 36 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद जेम्स नीशम और मिशेल सेंटनर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 54 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 14.3 ओवरों में महज 91 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 26 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान जेम्स नीशम ने 21 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के लगाए. जेम्स नीशम के अलावा मिशेल सेंटनर ने 15 रन बनाए.
दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को गेराल्ड कोएत्ज़ी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. नकोबानी मोकोएना के अलावा गेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन और केशव महाराज ने दो विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 92 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 91-10, 14.3 ओवर (डेवोन कॉनवे 1 रन, टॉम लैथम 7 रन, टिम रॉबिन्सन 6 रन, निक केली 2 रन, बेवॉन जैकब्स 10 रन, जेम्स नीशम 26 रन, मिशेल सेंटनर 15 रन, कोल मैककोन्ची 15 रन, जैकरी फॉल्क्स 1 रन, काइल जैमीसन 2 रन और बेन सियर्स नाबाद 0 रन.)
दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (गेराल्ड कोएत्ज़ी 2 विकेट, ओटनील बार्टमैन 2 विकेट, केशव महाराज 2 विकेट और नकोबानी मोकोएना 3 विकेट).
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.