New Zealand vs Pakistan, ODI Series: इस दिन से शुरू होगा न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज, यहां देखें पूरा शेड्यूल
दोनों टीमें 29 मार्च से वनडे सीरीज में टकराएंगी. वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में दो दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की वापसी होगी. ये दोनों धुरंधर टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे.चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया था.
New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ODI Series Full Schedule: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला शनिवार यानी 29 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नेपियर (Napier) के मैकलीन पार्क स्टेडियम (McLean Park Stadium) में भारतीय समयानुसार देर रात 3:30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली गई. न्यूजीलैंड की टीम ने 4-1 से यह सीरीज अपने नाम कर ली. अब वनडे सीरीज (ODI Series) में पाकिस्तान की टीम अपनी लाज बचना चाहेगी. इस वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान टॉम लैथम (Tom Latham) के कंधों पर थीं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) करेंगे. New Zealand vs Pakistan, 5th T20I Full Highlights: आखिरी टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को विकेट से दी करारी शिकस्त, सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा; यहां देखें NZ बनाम PAK मैच का पूरा हाईलाइट्स
दोनों टीमें 29 मार्च से वनडे सीरीज में टकराएंगी. वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में दो दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की वापसी होगी. ये दोनों धुरंधर टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे. चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया था. पाकिस्तान की टीम सलमान अली आगा की कप्तानी में न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज खेलने गई थी. इस टी20 सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला था.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs NZ Head To Head)
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 119 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए है. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 61 मुकाबले अपने नाम किए है. न्यूजीलैंड की टीम को 54 मैच में जीत हासिल हुई है, जबकि 3 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला और 1 मैच बराबरी पर रहा हैं.
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (NZ vs PAK ODI Series) के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार यानी 29 मार्च को नेपियर में खेला जाएगा. भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण सुबह 3:30 बजे से होगा. सीरीज का दूसरा वनडे 02 अप्रैल को हैमिल्टन में खेला जाएगा. जबकि तीसरा और आखिरी वनडे मैच 05 अप्रैल को माउंट मानुगेई में होगा.
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान सीरीज लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाली क्रिकेट सीरीज के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस इस रोमांचक सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनल्स पर देख सकेंगे. इसके अलावा, मोबाइल और अन्य डिवाइस पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सोनी लिव (Sony LIV) ऐप का उपयोग किया जा सकता है. क्रिकेट प्रेमी इस हाई-वोल्टेज सीरीज का आनंद कहीं भी और कभी भी ले सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन अनिवार्य होगा.
दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), मोहम्मद अब्बास, आदी अशोक, माकइल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, मिच हे, निक केली, डैरिल मिचेल, विल ओ रुड़की, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और विल यंग.
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, इरफान नियाज़ी, नसीम शाह, सुफ़ियान मुकीम, तैय्यब ताहिर.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2025 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

