New Zealand vs Australia, 1st T20I Match 2025 Scorecard: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 182 रनों का लक्ष्य, टिम रॉबिन्सन ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

जिम्बाब्वे में टी20 ट्राई-सीरीज के दौरान माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में न्यूज़ीलैंड ने सभी पांच मैच जीते थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीन में से दो मुकाबले जीते थे. अब ब्रेसवेल एक बार फिर कीवी टीम की अगुवाई कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथों में हैं.

टिम रॉबिन्सन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Scorecard Update: न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 1 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) स्थित बे ओवल स्टेडियम (Bay Oval) में खेला जा रहा हैं. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले होने वाली इस सीरीज को दोनों टीमें अपनी तैयारी परखने के बड़े मौके के रूप में देखेंगी. मेजबान न्यूज़ीलैंड जहां नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स और फिन एलेन की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ियों को आजमाएगा, वहीं ऑस्ट्रेलिया पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल और हाल ही में संन्यास ले चुके मिशेल स्टार्क के बिना उतरेगा. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs West Indies, 1st Test Match Live Streaming In India: कल से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

जिम्बाब्वे में टी20 ट्राई-सीरीज के दौरान माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में न्यूज़ीलैंड ने सभी पांच मैच जीते थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीन में से दो मुकाबले जीते थे. अब ब्रेसवेल एक बार फिर कीवी टीम की अगुवाई कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथों में हैं.

न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज छह रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद टिम रॉबिन्सन और डेरिल मिशेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 98 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 181 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम रॉबिन्सन ने सबसे ज्यादा नाबाद 106 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान टिम रॉबिन्सन ने 66 गेंदों पर छह चौके और छह छक्के लगाए. टिम रॉबिन्सन के अलावा डेरिल मिशेल ने 34 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को जोश हेज़लवुड ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन द्वारशुइस ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. बेन द्वारशुइस के अलावा जोश हेज़लवुड और मैथ्यू शॉर्ट ने एक-एक विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 182 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 181/6, 20 ओवर (टिम सीफर्ट 4 रन, डेवोन कॉनवे 1 रन, टिम रॉबिन्सन नाबाद 106 रन, मार्क चैपमैन 0 रन, डेरिल मिशेल 34 रन, बेवोन जैकब्स 20 रन, माइकल ब्रेसवेल 7 रन और जैकरी फॉल्क्स नाबाद 0 रन.)

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (जोश हेज़लवुड 1 विकेट, बेन द्वारशुइस 2 विकेट और मैथ्यू शॉर्ट 1 विकेट).

नोट: न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Semi-Final Scenario After New Zealand's Defeat: इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें जिंदा, अब श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत जरूरी

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, गेंविल जैक्स ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें ENG बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

\