New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 30 रन बोर्ड पर जड़ दिए. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 18.5 ओवर में महज 145 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन ने सबसे ज्यादा 32 रनों की धुआंधार पारी खेली.
New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 4th T20I Match Full Highlights: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 22 मार्च को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन (Wellington) के स्काई स्टेडियम (Sky Stadium) में खेला गया. चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली हैं. अब पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से दी पटखनी, सीरीज में किया 2-2 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का पूरा हाइलाइट्स (New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Full Highlights)
इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज वियान मुल्डर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद टोनी डी ज़ोरज़ी और कॉनर एस्टरहुइज़न ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 81 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कॉनर एस्टरहुइज़न ने सबसे ज्यादा 57 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान कॉनर एस्टरहुइज़न ने 36 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए. कॉनर एस्टरहुइज़न के अलावा रुबिन हरमन ने नाबाद 28 रन बनाए.
दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को काइल जैमीसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. काइल जैमीसन के अलावा कोल मैककोन्ची, बेन सियर्स और जैकरी फॉल्केस ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 165 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 30 रन बोर्ड पर जड़ दिए. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 18.5 ओवर में महज 145 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन ने सबसे ज्यादा 32 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान टिम रॉबिन्सन ने 22 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के लगाए. टिम रॉबिन्सन के अलावा डेन क्लीवर ने 26 रन बटोरे.
वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम को वियान मुल्डर ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेराल्ड कोएत्ज़ी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. गेराल्ड कोएत्ज़ी के अलावा ओटनील बार्टमैन, प्रीनेलन सुब्रायन और केशव महाराज ने दो-दो विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बुधवार यानी 25 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगली ओवल (Hagley Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.