NED vs SCO, ICC World Cup League Two 2025 Live Streaming: आईसीसी विश्व कप लीग में आज स्कॉटलैंड से भिड़ेगी नीदरलैंड क्रिकेट टीम, जानिए कब, कहां और कैसे लाइव प्रसारण

नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में आधिकारिक टीवी चैनलों पर उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, प्रशंसक इस मैच को ICC.tv या FanCode ऐप/वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं.

Scotland (Photo: X/@CricketScotland)

Where To Watch Scotland National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Live Telecast:  स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 64वां  मुकाबला 10 मई(शनिवार) को अम्स्टेलवीन के वीआरए क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. नीदरलैंड्स की टीम शानदार फॉर्म में है और फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है. उन्होंने अब तक 15 मैचों में से 10 में जीत दर्ज की है. अपने पिछले मुकाबले में नीदरलैंड्स ने यूएई को 113 रनों के बड़े अंतर से हराया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नीदरलैंड्स ने 272/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें माइकल लेविट (41), मैक्स ओ’डॉउड (48) और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (74 रन, 78 गेंदों में) की अहम पारियां शामिल रहीं. मुश्किल पिच पर मध्यक्रम के योगदान ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. नेपाल महिला टीम ने बहरीन को 9 विकेट से रौंदा, कविता कुँवर ने खेली तूफानी पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

जवाब में यूएई की शुरुआत खराब रही और आर्यंश शर्मा (42) व अलीशान शराफू (58) के अलावा कोई बल्लेबाज़ टिक नहीं सका. पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई. नीदरलैंड्स के लिए पॉल वैन मीकेरेन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट लिए, वहीं टूर्नामेंट में अब तक आर्यन दत्त 27 विकेटों के साथ सबसे सफल गेंदबाज़ बने हुए हैं.

वहीं स्कॉटलैंड की टीम इस समय अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. उन्होंने 11 मैचों में 7 में जीत और 4 में हार का सामना किया है. अपने पिछले मैच में स्कॉटलैंड को यूएई के खिलाफ 97 रनों की करारी हार मिली. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए यूएई ने 296/6 का बड़ा स्कोर बनाया, जिसमें राहुल चोपड़ा ने 94 गेंदों में 101 रन बनाए और आर्यंश शर्मा ने 56 रनों की उपयोगी पारी खेली. जवाब में स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी रही. जॉर्ज मंसी (43) और चार्ली टियर (27) ने ओपनिंग साझेदारी की लेकिन इसके बाद विकेट लगातार गिरते गए. रिची बेरिंगटन ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके. स्कॉटलैंड को अब लगातार अच्छा प्रदर्शन कर वापसी करनी होगी.

नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड का मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 64वां  मुकाबला 10 मई(शनिवार) को अम्स्टेलवीन के वीआरए क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा.

नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड का मुकाबlले का लाइव प्रसारण कहां और कैसे देखें?

नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में आधिकारिक टीवी चैनलों पर उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, प्रशंसक इस मैच को ICC.tv या FanCode ऐप/वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं. इसके अलावा ICC के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पेज पर भी मैच से जुड़ी अपडेट्स मिलती रहेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\