नेपाल के क्रिकेटर रोहित कुमार पौडेल ने रचा इतिहास, बनें अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
नेपाल के युवा बल्लेबाज रोहित कुमार पौडेल (Rohit Kumar Paudel) ने संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के खिलाफ खेलते हुए 58 गेंदों में शानदार 55 रन की पारी खेलकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है.
नेपाल के युवा बल्लेबाज रोहित कुमार पौडेल (Rohit Kumar Paudel) ने संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के खिलाफ खेलते हुए 58 गेंदों में शानदार 55 रन की पारी खेलकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है. जी हां बता दें कि इस पारी को खेलते ही रोहित कुमार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बता दें कि इस युवा बल्लेबाज की उम्र मात्र 16 साल 146 दिन है.
इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम था. सचिन ने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक बनाया था. उन्होंने टेस्ट मैच में 59 रनों की साहसिक पारी खेली थी. उस समय सचिन तेंदुलकर की उम्र 16 साल और 213 दिन थी.
At the age of just 16 years and 146 days, Nepal's Rohit Paudel today became the youngest man to hit an international half-century, beating the likes of @sachin_rt and @SAfridiOfficial! 🇳🇵 🙌
➡️ https://t.co/lRo5UTfuFd pic.twitter.com/qsqZQDYX5y
— ICC (@ICC) January 26, 2019
वहीं अगर वनडे टीम में सबसे युवा बल्लेबाज के अर्धशतक या शतक लगाने की बात करें तो यह रिकॉर्ड अभी तक पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के नाम था. शाहिद अफरीदी ने 16 साल और 217 दिन की आयु में मात्र 37 गेंदों में अपना शतक लगाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2019 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

