क्रिकेट

UAE-W vs NEP-W Women's Asia Cup T20 2024 Live Streaming: महिला एशिया कप के उद्घाटन मैच में युएई से भिड़ेगी नेपाल की विमेंस टीम, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारत में महिला एशिया कप 2024 की ओपनिंग यूएई बनाम नेपाल मैच का लाइव प्रसारण अपने मोबाइल, स्मार्ट टीवी, टैब, लैपटॉप पर डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं

UAE-W vs NEP-W Women's Asia Cup T20 2024 Live Streaming: महिला एशिया कप के उद्घाटन मैच में युएई से भिड़ेगी नेपाल की विमेंस टीम, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
नेपाल बनाम युएई (Photo Credit: X/@CricketNep)

UAE-W vs NEP-W Women's Asia Cup T20 2024 Live Telecast: महिला एशिया कप 2024 की ओपनिंग यूएई बनाम नेपाल मैच दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयनुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा. नेपाल और यूएई को ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ रखा गया है. दोनों टीम एक ही स्थान पर दिन के दूसरे गेम में भिड़ेंगे. केवल शीर्ष दो टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, इसलिए किसी भी टीम की हार से महिला एशिया कप में उनका अभियान लगभग समाप्त हो जाएगा क्योंकि हारने वाली टीम को फिर से भारत और पाकिस्तान को हराना होगा. यूएई की महिलाओं ने आखिरी बार मई 2024 में खेला था जब उन्होंने टी20 विश्व कप क्वालीफायर में भाग लिया था. श्रीलंका से हारने से पहले टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी टीम इंडिया के महिला ब्रिगेड, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

इस बीच, नेपाल की महिलाओं ने आखिरी बार एशियाई क्रिकेट परिषद के महिला प्रीमियर कप में खेला था, जहां वे मलेशिया से हारने से पहले सेमीफाइनल में पहुंची थीं. अगर दोनों टीमों के बीच आमने-सामने के आंकड़ों की बात करें तो नेपाल की महिलाओं ने चार में से दो गेम जीते हैं. यूएई को एक मैच में जीत मिली जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. यूएई महिला बनाम नेपाल महिला विमेंस एशिया कप मैच की स्ट्रीमिंग संबंधित जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते है.

महिला एशिया कप टी20 2024 में युएई बनाम नेपाल मैच कब और कहां खेला जाएगा?

19 जुलाई(शुक्रवार) को महिला एशिया कप 2024 की ओपनिंग यूएई बनाम नेपाल मैच दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयनुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 01:30 PM को होगा.

महिला एशिया कप टी20 2024 में युएई बनाम नेपाल मैच का टेलीकास्ट कहां देखें?

महिला टी20 एशिया कप 2024 का आधिकारिक प्रसारण भागीदार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क है. भारत में महिला एशिया कप 2024 की ओपनिंग यूएई बनाम नेपाल मैच देखने के विकल्पों की तलाश करने वाले प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनलों पर मैच देख सकते हैं.

महिला एशिया कप टी20 2024 में युएई बनाम नेपाल मैच की स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

महिला टी20 एशिया कप 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क अपने आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार( Disney+ Hotstar) प्रदान करेगा. भारत में महिला एशिया कप 2024 की ओपनिंग यूएई बनाम नेपाल मैच का लाइव प्रसारण अपने मोबाइल, स्मार्ट टीवी, टैब, लैपटॉप पर डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).