Nepal Cricket Team's Schedule For Australia Tour 2025: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल हुआ जारी, टॉप एंड T20 सीरीज़ में दिखाएंगे दम, देखें फुल फिक्सचर

नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए 2025 एक ऐतिहासिक वर्ष साबित होने जा रहा है. टी20 विश्व कप 2024 में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद अब नेपाल की टीम जबरदस्त तैयारी के साथ ऑस्ट्रेलिया का रुख कर रही है. यह दौरा नेपाल को आगामी T20 विश्व कप 2026 क्वालिफायर से पहले बेहतरीन मैच प्रैक्टिस का मौका देगा.

नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: @CricketNep/X)

Nepal Cricket Team's Schedule For Australia Tour 2025: नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Nepal National Cricket Team) के लिए 2025 एक ऐतिहासिक वर्ष साबित होने जा रहा है. टी20 विश्व कप 2024 में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद अब नेपाल की टीम जबरदस्त तैयारी के साथ ऑस्ट्रेलिया का रुख कर रही है. यह दौरा नेपाल को आगामी T20 विश्व कप 2026 क्वालिफायर से पहले बेहतरीन मैच प्रैक्टिस का मौका देगा. नेपाल ऑस्ट्रेलिया में डार्विन में होने वाली 'टॉप एंड T20 सीरीज़' में हिस्सा लेगी, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय और बिग बैश लीग अकादमी टीमों की चुनौती उनका इंतजार कर रही है. लीग चरण के बाद टॉप-4 टीमें सेमीफ़ाइनल में पहुंचेंगी, जो 24 अगस्त को खेले जाएंगे. उसी दिन शाम को फाइनल होगा. 123 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास! ये दुर्लभ कारनामा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

नेपाल की कमान एक बार फिर युवा और साहसी कप्तान रोहित पौडेल के हाथ में होगी. इस सीरीज़ से न सिर्फ खेल का स्तर ऊपर उठेगा, बल्कि आगामी T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में नेपाल की तैयारी और अनुभव भी पुख्ता होगा.

कौन-कौन सी टीमें रहेंगी शामिल?

इस साल कुल 11 टीमें इस प्रतिष्ठित सीरीज़ में हिस्सा लेंगी. नेपाल के अलावा बांग्लादेश ए, पाकिस्तान शाहीन्स और शिकागो किंग्समेन जैसी अंतरराष्ट्रीय टीमें हैं. वहीँ, मेलबर्न स्टार्स, होबार्ट हरिकेंस, पर्थ स्कोर्चर्स, एडिलेड स्ट्राइकर्स, एसीटी कॉमेट्स, एनटी स्ट्राइक और मेलबर्न रेनेगेड्स की अकादमी टीमें भी इस टूर्नमेंट में होंगी.

नेपाल का लीग शेड्यूल और वेन्यू (Top End T20 Series 2025)

दिनांक मैच स्थान (स्टेडियम)
15 अगस्त नेपाल बनाम एनटी स्ट्राइक (NT Strike) DXC एरिना
16 अगस्त नेपाल बनाम बांग्लादेश ए (Bangladesh A) DXC एरिना
18 अगस्त नेपाल बनाम मेलबर्न स्टार्स अकैडमी TIO स्टेडियम
19 अगस्त नेपाल बनाम होबार्ट हरिकेन्स अकैडमी काज़ालीज़ एरिना
20 अगस्त नेपाल बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स अकैडमी काज़ालीज़ एरिना
22 अगस्त नेपाल बनाम पाकिस्तान शाहीन्स (Pakistan Shaheens) DXC एरिना

नेपाल अपनी लीग की शुरुआत 15 अगस्त को नॉर्दर्न टेरिटरी स्ट्राइक के खिलाफ करेगा और अभियान का समापन 22 अगस्त को पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ करेगा. नेपाल अपने मुकाबले DXC एरिना, TIO स्टेडियम और काज़ालीज़ एरिना में खेलेगा. सेमीफाइनल 24 अगस्त को, वहीं फाइनल भी उसी शाम DXC एरिना में होगा.

नेपाल की यह ऐतिहासिक यात्रा न केवल टीम के खिलाड़ियों के लिए, बल्कि सभी फैंस के लिए भी गर्व का पल है. पहली बार आस्ट्रेलियाई मैदानों पर इंटरनेशनल चैलेंज स्वीकार करना आगामी टूर्नामेंट में नेपाल क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक पहुंचा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Live Score Update: मुंबई में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Pitch Report And Weather Update: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\