Nat Sciver-Brunt New Captain of England Women’s Team: वनडे वर्ल्ड कप 2025 से पहले नैट स्किवर-ब्रंट बनीं इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, ऑलराउंडर संभालेंगी हीदर नाइट की लीगेसी
29 अप्रैल 2025 को नई कप्तान मिल गई है. अनुभवी ऑलराउंडर नैट स्किवर-ब्रंट को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय टीम की कमान सौंपी गई है. वह हीदर नाइट की उत्तराधिकारी बनी हैं, जिन्होंने हाल ही में महिला एशेज 2025 के बाद कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था.
Nat Sciver-Brunt New Captain of England Women’s Team: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम(England Women's National Cricket Team) को 29 अप्रैल 2025 को नई कप्तान मिल गई है. अनुभवी ऑलराउंडर नैट स्किवर-ब्रंट को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय टीम की कमान सौंपी गई है. वह हीदर नाइट की उत्तराधिकारी बनी हैं, जिन्होंने हाल ही में महिला एशेज 2025 के बाद कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था. हीदर नाइट ने इंग्लैंड को कई अहम जीत दिलाई और अब उनकी जगह पर नैट स्किवर-ब्रंट को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. हीदर नाइट की कप्तानी में इंग्लैंड ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की थीं, लेकिन अब टीम एक नए युग में प्रवेश कर रही है. नैट स्किवर-ब्रंट से उम्मीद की जा रही है कि वह अपनी अनुभव और मैच जिताऊ क्षमता से इंग्लैंड महिला टीम को मजबूती से आगे ले जाएंगी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड की बादशाहत को और मजबूत करेंगी. यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स TATA IPL 2025 मैच से पहले जानिए कैसे बनाएं बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
नैट स्किवर-ब्रंट बनीं इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान
Introducing our new England Women's Captain...
Nat Sciver-Brunt 🤩
Read more 👇
— England Cricket (@englandcricket) April 29, 2025
2013 से टीम की मजबूत स्तंभ रहीं नैट
नैट स्किवर-ब्रंट ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और तब से अब तक वह इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की सबसे भरोसेमंद और सफल खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक 132 टी20 इंटरनेशनल, 115 वनडे और 12 टेस्ट मैच खेले हैं. उनकी ऑलराउंड प्रतिभा और मैदान पर धैर्यपूर्ण नेतृत्व उन्हें कप्तानी के लिए एक आदर्श उम्मीदवार बनाते हैं.
शार्लोट एडवर्ड्स के साथ बनी मज़बूत जोड़ी
इंग्लैंड महिला टीम की कोच शार्लोट एडवर्ड्स और नैट स्किवर-ब्रंट की जोड़ी पहले से ही महिला प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस के लिए साथ काम कर चुकी है। इस अनुभव के चलते दोनों की ट्यूनिंग बेहतर है और यह साझेदारी इंग्लैंड टीम के लिए भी लाभकारी साबित हो सकती है. एडवर्ड्स और स्किवर-ब्रंट की नेतृत्व क्षमता मिलकर टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

