NAM vs SA 1st T20I Match Scorecard: विंडहोक में नामीबिया ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को 18 रनों से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Namibia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Match Scorecard Update: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20आई ट्राई-सीरीज 2026 का पहला मुकाबला आज यानी 28 अगस्त को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में नामीबिया की टीम ने इतिहास रचते हुए दक्षिण अफ्रीका को 18 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही नामीबिया की टीम ने इस ट्राई सीरीज में दो अंक हासिल कर लिया हैं. इस ट्राई सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई ब्योर्न फोर्टुइन (Bjorn Fortuin) कर रहे हैं. जबकि, नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के कंधों पर हैं. अब दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने अगले मैच में जीत के साथ वापसी करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: NAM vs SA 1st T20I Match Scorecard: विंडहोक में नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 164 रनों का लक्ष्य, जान फ्राइलिनक ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Namibia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 163 रन बनाए. नामीबिया की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज जान फ्राइलिंक ने सबसे ज्यादा 60 रन की धमाकेदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जान फ्राइलिंक ने महज 38 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए. जान फ्राइलिंक के अलावा लॉरेन स्टीनकैंप ने 41 रन का योगदान दिया.

दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम को कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने पहली सफलता दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से प्रेनेलन सुब्रायेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. प्रेनेलन सुब्रायेन के अलावा डुआन जेन्सन और कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने दो-दो विकेट चटकाए. अब दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 164 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और महज 19 रन के स्कोर पर टीम के दोनो सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 145 रन ही बना सकीं. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 75 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरान डेवाल्ड ब्रेविस ने महज 50 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्के लगाए. डेवाल्ड ब्रेविस के अलावा डुआन जेनसन ने नाबाद 25 रन बनाए.

वहीं नामीबिया की ओर से जैक ब्रासेल ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. नामीबिया के लिए रूबेन ट्रम्पेलमैन और जे जे स्मिट ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके. रूबेन ट्रम्पेलमैन और जे जे स्मिट के अलावा जैक ब्रासेल, गेरहार्ड इरास्मस और मैक्स हेंगो ने एक-एक विकेट हासिल किए. इस टी20आई ट्राई-सीरीज का अगला मुकाबला कल यानी 29 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

नामीबिया की बल्लेबाजी: 163/9, 20 ओवर (लॉरेन स्टीनकैंप 41 रन, जान फ्राइलिनक 60 रन, गेरहार्ड इरास्मस 19 रन, जान निकोल लोफ्टी-ईटन 4 रन, ज़ेन ग्रीन 5 रन, अलेक्जेंडर वोल्शेंक नाबाद 13 रन, जे जे स्मिट 0 रन, रूबेन ट्रम्पेलमैन 12 रन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़ 0 रन और जैक ब्रासेल 2 रन.)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (डुआन जेन्सन 2 विकेट, प्रेनेलन सुब्रायेन 3 विकेट, ब्योर्न फोर्टुइन 2 विकेट, नकोबानी मोकोएना 1 विकेट और डेवाल्ड ब्रेविस 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 145/9, 20 ओवर (जॉर्डन हरमन 7 रन, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस 9 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 75 रन, टोनी डी ज़ोरज़ी 9 रन, रुबिन हरमन 12 रन, कॉनर एस्टरहुइज़ेन 4 रन, डुआन जेनसन नाबाद 25 रन, ब्योर्न फोर्टुइन 0 रन, नकोबानी मोकोएना 0 रन और प्रेनेलन सुब्रायेन 0 रन.)

नामीबिया की गेंदबाजी: (रूबेन ट्रम्पेलमैन 3 विकेट, जे जे स्मिट 3 विकेट, जैक ब्रासेल 1 विकेट, गेरहार्ड इरास्मस 1 विकेट और मैक्स हेंगो 1 विकेट).

नोट: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 1st T20I Match Scorecard: विंडहोक में नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 164 रनों का लक्ष्य, जान फ्राइलिनक ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 1st T20I Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ट्राई-सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SA 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में साउथ अफ्रीका के कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

NAM vs SA 1st T20I Satta Bazar Favorite Team: विंडहोक में नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट