पाकिस्तान का ये दिग्गज वेस्टइंडीज की टीम को सिखाएगा खेल के गुर

मुश्ताक भारत दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम से जुड़ने वाले थे. लेकिन वीजा कारणों से ऐसा नहीं हो पाया और अब वह बांग्लादेश दौरे पर वेस्टइंडीज टीम से जुड़ेंगे. वेस्टइंडीज को बांग्लादेश दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है

वेस्टइंडीज खिलाड़ी (Photo Credits: Getty Image)

लाहौर: वेस्टइंडीज क्रिकेट ने पाकिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद को अपना सहायक कोच नियुक्त किया है. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, मुश्ताक अभी पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में गेंदबाजी कोच थे. उन्होंने अब इस करार को समाप्त कर दिया है और अब वह जल्द ही वेस्टइंडीज टीम से जुड़ने वाले हैं.

मुश्ताक भारत दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम से जुड़ने वाले थे. लेकिन वीजा कारणों से ऐसा नहीं हो पाया और अब वह बांग्लादेश दौरे पर वेस्टइंडीज टीम से जुड़ेंगे. वेस्टइंडीज को बांग्लादेश दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है.

यह भी पढ़े: बांग्लादेश टेस्ट टीम में डेब्यू करने जा रहे है ये स्टार बल्लेबाज, महामुदुल्लाह करेंगे कप्तानी

पाकिस्तान के लिए 52 टेस्ट और 144 वनडे मैचों में क्रमश: 185 और 161 विकेट लेने वाले मुश्ताक का इस वर्ष अप्रैल में एनएसीए के साथ अनुबंध में विस्तार हुआ था। वह इंग्लैंड और पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट