Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad IPL Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का 33वां मुकाबला आज यानी 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के टूर्नामेंट में ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक कुछ खास नहीं रहा हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई अक्षर पटेल (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर हैं. International Cricket Match And TATA IPL 2025 Schedule For Today: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, बस एक क्लिक पर जानें लाइव प्रसारण समेत 17 अप्रैल के सभी मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
आईपीएल 2025 में अबतक मुंबई इंडियंस ने छह मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम को दो मैच जीते और चार मुकाबले गंवाए हैं. मुंबई इंडियंस ने सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स और पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के आंकड़े भी मुंबई इंडियंस जैसे ही हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद ने भी महज दो ही मैच जीते हैं. एक मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत में जीता था और अपना पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ जीता है. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगी. इस बीच दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के आकंड़ें (MI vs SRH Head To Head In IPL)
आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबतक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस की टीम ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद को महज 10 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह पहली भिड़ंत है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. इस दौरान दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था.
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम
मुंबई इंडियंस के घातक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 23 पारियों में 132.63 की स्ट्राइक रेट से 848 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94 रन रहा है. रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 17 पारियों में 36.17 की औसत और 150.69 की स्ट्राइक रेट से 434 रन बनाए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 102 रन रहा है. गेंदबाजी में अनुभवी जसप्रीत बुमराह ने 7.24 की इकॉनमी से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 मैच में 17 विकेट लिए हैं.
मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के इन खिलाड़ियों ने बरपाया कहर
सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 पारियों में 39.75 की औसत और 170.97 की स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए हैं. ट्रेविस हेड का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 62 रन रहा है. ट्रेविस हेड के अलावा घातक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 पारियों में 150.52 की स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रन रहा है. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15 पारियों में 32.71 की औसत के साथ 14 विकेट लेने में सफल रहे हैं.
वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
बता दें कि आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में 87 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस को 53 मैच में जीत और 33 मुकाबलों में हार मिली है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. इस मैदान पर मुंबई इंडियंस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन रहा है. दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैदान पर अब तक 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद को महज दो मैच में जीत मिली है. 10 मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा है. इस दौरान एक मैच टाई पर समाप्त हुआ है.
नोट: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY