क्रिकेट

MI vs GT TATA IPL 2025 Live Streaming: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग का 56वां मुकाबला आज, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस IPL 2025 के मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. जियोसिनेमा और डिज़्नी+स्टार के विलय के बाद जियोहॉटस्टार पर IPL 2025 के मैचों की स्ट्रीमिंग हो रही है. दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर GT बनाम MI मैच का आनंद ले सकते हैं.

MI vs GT TATA IPL 2025 Live Streaming: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग का 56वां मुकाबला आज, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस(Photo: LatestLY)

Where To Watch Mumbai Indians vs Gujarat Titans Live Telecast: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा. यह मुंबई के लिए इस सीजन का 12वां और गुजरात के लिए 11वां मुकाबला होगा. दोनों ही टीमें 14-14 अंकों के साथ अंक तालिका में मजबूती से बनी हुई हैं. जहां मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट +1.274 है, वहीं गुजरात टाइटंस +0.867 के साथ आगे बढ़ रही है. इस मुकाबले में जीत किसी भी टीम को प्लेऑफ की दौड़ में निर्णायक बढ़त दिला सकती है. इस बीच, मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग का 56वां मुकाबले का लाइव प्रसारण संबंधित डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें. मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस TATA IPL 2025 मैच से पहले जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

 मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में जबरदस्त वापसी की है. टीम ने लगातार छह मुकाबले जीतकर अपने आत्मविश्वास को बुलंद किया है. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने भी निरंतरता दिखाई है और टीम ने अब तक केवल तीन मुकाबले गंवाए हैं. दोनों टीमें इस समय टॉप 4 की प्रबल दावेदार हैं और अगर यह मुकाबला जीतती हैं तो टॉप 2 में जगह बनाने की उम्मीदें और भी प्रबल हो जाएंगी.

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 56वां मुकाबला मंगलवार, 06 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे किया जाएगा.

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस IPL 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

IPL 2025 के सभी मैचों के आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस IPL 2025 मैच दर्शक स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ चैनलों पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं.

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस IPL 2025 मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस IPL 2025 के मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. जियोसिनेमा और डिज़्नी+स्टार के विलय के बाद जियोहॉटस्टार पर IPL 2025 के मैचों की स्ट्रीमिंग हो रही है. दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर GT बनाम MI मैच का आनंद ले सकते हैं. ध्यान रहे कि लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन चार्जेज़ लागू हो सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).