Mumbai Indians vs Gujarat Giants T20 Stats: डब्लूपीएल में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
मुंबई इंडियंस महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians Women (WPL) vs Gujarat Giants Women (WPL), Womens Premier League 2025 Eliminator Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Womens Premier League 2025) का कारवां अब मुंबई (Mumbai) पहुंच गया हैं. इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम (WPL) बनाम गुजरात जाइंट्स महिला क्रिकेट टीम (WPL) के बीच आज यानी 13 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, गुजरात जाइंट्स की कमान एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) के कंधों पर हैं. Mumbai Indians vs Gujarat Giants, Eliminator Match Pitch Report And Weather Update: ब्रेबोर्न में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगी कोहराम या गुजरात जाइंट्स की घातक गेंदबाजी करेगी प्रहार, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की टीम लीग स्टेज में सबसे ज्यादा 10 पॉइंट्स लेकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है. ऐसे में अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने के लिए निगाहें मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर और गुजरात जॉइंट्स की कप्तान एशले गार्डनर पर टिकी हैं.

यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा और मुंबई इंडियंस की टीम घरेलू परिस्थितियों का भरपूर लाभ उठाने की कोशिश करेगी. इस एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस अपनी टीम में किसी तरह का बदलाव करने की संभावना नहीं है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी में नेट साइवर-ब्रंट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. नेट साइवर-ब्रंट ने आठ मैच में 416 रन बनाए हैं.

यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स के लिए अहम है. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी और खिताब के लिए दिल्ली कैपिटल्स से टकराएगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम को आठ मैचों में से पांच मुकाबले में जीत मिली है, जबकि तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, गुजरात जायंट्स की टीम को आठ मैचों में चार मुकाबले में जीत मिली है, जबकि इतने ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई की टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रही, जबकि गुजरात की टीम 8 अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर रही.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (MI W vs GG W Head To Head)

महिला प्रीमियर लीग में अब तक मुंबई इंडियंस महिला और गुजरात जायंट्स महिला के बीच छह मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इन छह मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने सभी मैच अपने नाम किए हैं. जबकि, गुजरात जाइंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा हैं.

पिछले पांच मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स डब्ल्यूपीएल मैच के आकंड़ें:

10 मार्च 2025: मुंबई इंडियंस (179/6) ने गुजरात जायंट्स (170) को 9 रन से हराया

18 फरवरी 2025: मुंबई इंडियंस (122/5) ने गुजरात जायंट्स (120) को 5 विकेट से हराया

9 मार्च 2024: मुंबई इंडियंस (191/3) ने गुजरात जायंट्स (190/7) को 7 विकेट से हराया

25 फरवरी 2024: मुंबई इंडियंस (129/5) ने गुजरात जायंट्स (126/9) को 5 विकेट से हराया

14 मार्च 2023: मुंबई इंडियंस (162/8) ने गुजरात जायंट्स (107/9) को 55 रन से हराया.