भारतीय क्रिकेट को मिला अनिल कुंबले की टक्कर का गेंदबाज, एक पारी में चटकाए 10 विकेट

पूर्व भारतीय कोच एवं कप्तान अनिल कुंबले ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ फिरोज शाह कोटला के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में अपने घातक गेंदबाजी का मुआयना दिखाते हुए एक पारी में 10 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था.

सिदक सिंह (Photo Credit: File Photo)

पूर्व भारतीय कोच एवं कप्तान अनिल कुंबले ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ फिरोज शाह कोटला के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में अपने घातक गेंदबाजी का मुआयना दिखाते हुए एक पारी में 10 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था. जिससे विरोधी बल्लेबाजों की हवा निकल गई थी. कुछ इसी तरह का प्रदर्शन करते हुए मुंबई के सिदक सिंह ने एक बार फिर कुंबले की याद ताजा कर दी है. जी हां मुंबई के लेफ्ट आर्म स्पिनर सिदक सिंह ने ने पुडुचेरी के लिए कर्नल सीके नायडू अंडर-23 टूर्नामेंट में खेलते हुए मणिपुर के खिलाफ एक ही पारी में 10 विकेट लेकर अपने अन्दर पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की झलक दिखाई है.

मुंबई के इस लेफ्ट आर्म स्पिनर ने इस मैच में 17.5 ओवर फेंककर 7 मेडन के साथ 31 रन देकर 10 विकेट चटकाए. सिदक की तूफानी गेंदबाजी के सामने मणिपुर की पूरी टीम 71 रन के स्कोर पर आलआउट हो गई. हम आपको बता दें कि सिदक सिंह मुंबई के लोकल क्रिकेट सर्किट में काफी जाना-पहचाना नाम है. सिदक पर दिग्गजों की नजर उस वक्त पड़ी थी जब वेस्ट जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में मुंबई ने उन पर भरोसा दिखाते हुए अपनी टीम में शामिल किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Preview: आज इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच 'महा' मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Lucknow Weather Update: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, 'महा' मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी