MS Dhoni New Milestone: आईपीएल में एमएस धोनी ने रचा अनोखा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले विकेटकीपर; इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना लगभग नामुमकिन

इंडियन प्रीमियर लीग में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी का विकेटकीपिंग में जहां कमाल देखने को मिला तो वहीं बल्लेबाजी में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. एमएस धोनी ने 241 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 38.46 के औसत से कुल 5423 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट जहां 137.63 का रहा है तो वहीं एमएस धोनी के बल्ले से 24 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं.

MS धोनी(Photo Credits: @ChennaiIPL/X)

Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings, TATA IPL 2025 57th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2025) के 18वें संस्करण में आज फैंस के लिए एक कांटे की टक्कर की तैयार है. आज यानी सात मई को टूर्नामेंट का 57वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस सीजन में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई एमएस धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं. जबकि, केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें:

इस मुकाबले में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने एक नया इतिहास रच दिया हैं. सीएसके ने जहां इस मुकाबले को 2 विकेट से अपने नाम किया तो वहीं एमएस धोनी के बल्ले से 18 गेंदों में 17 रनों की नाबाद पारी भी देखने को मिली. इस मुकाबले में एमएस धोनी बतौर विकेटकीपर एक ऐसा आंकड़ा हासिल करने में कामयाब रहे जो आईपीएल में कोई भी खिलाड़ी नहीं हासिल कर सका है.

एमएस धोनी ने बतौर विकेटकीपर आईपीएल में पूरे किए 200 डिसमिसल

बता दें कि आईपीएल इतिहास में एमएस धोनी अब पहले ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं जो 200 डिसमिसल पूरे कर लिए हैं. ये उपलब्धि एमएस धोनी ने उस समय हासिल की जब उन्होंने नूर अहमद की गेंद पर सुनील नारायण को स्टंप आउट किया. एमएस धोनी ने अब तक आईपीएल में 276 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 153 कैच पकड़े हैं तो वहीं 47 स्टम्पिंग की है. इस लिस्ट में एमएस धोनी के बाद 174 डिसमिसल के साथ दिनेश कार्तिक का नाम है.

आईपीएल में सबसे ज्यादा डिसमिसल करने वाले विकेटकीपर

एमएस धोनी - 200

दिनेश कार्तिक - 174

रिद्धिमान साहा - 113

ऋषभ पंत - 100

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एमएस धोनी छठे नंबर पर

इंडियन प्रीमियर लीग में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी का विकेटकीपिंग में जहां कमाल देखने को मिला तो वहीं बल्लेबाजी में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. एमएस धोनी ने 241 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 38.46 के औसत से कुल 5423 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट जहां 137.63 का रहा है तो वहीं एमएस धोनी के बल्ले से 24 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं. एमएस धोनी का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 84 रनों का है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू