NZ vs Pak Test: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को रौंद दिया, 101 रन से जीत मैच

न्यूजीलैंड (New zealand) ने यहां बे-ओवल मैदान (Bay oval ground) पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन बुधवार को पाकिस्तान (Pakistan) को 101 रनों से हरा दिया. इसी के साथ उसने दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test series) में 1-0 की बढ़त ले ली है.

केन विलियमसन (Photo Credits: Getty Images)

माउंट माउंगानुई, 30 दिसंबर : न्यूजीलैंड (New zealand) ने यहां बे-ओवल मैदान (Bay oval ground) पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन बुधवार को पाकिस्तान (Pakistan) को 101 रनों से हरा दिया. इसी के साथ उसने दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test series) में 1-0 की बढ़त ले ली है. पांचवें और आखिरी दिन पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत 71 रनों पर तीन विकेट के साथ की. उसे जीतने के लिए 302 रन चाहिए थे जबकि सात विकेट ही उसके पास बचे थे. कीवी टीम के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण ने पाकिस्तान को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया और 271 रनों ढेर कर जीत हासिल की.

दिन के दूसरे ओवर में ही न्यूजीलैंड ने अजहर अली (38) को आउट कर दिया. उनका विकेट ट्रेंट बोल्ट ने लिया. ऐस लगा रहा था कि मैच पहले ही सत्र में खत्म हो जाएगा लेकिन फवाद आलम ने 269 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेल और पांचवें विकेट के लिए मोहम्मद रिजवान के साथ 165 रनों की साझेदारी की. बाबर आजम की जगह इस मैच में टीम की कप्तानी कर रहे रिजवान ने 191 गेंदों पर 60 रन बनाए. पहली पारी में भी उन्होंने 71 रन बनाकर टीम को फॉलोऑन से बचाया था. यह भी पढ़ें : NZ vs Pak Test Series: मेलबर्न में जहां टीम इंडिया है जीत की कगार पर तो वही न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का कर दिया बुरा हाल

इन दोनों बल्लेबाजो ने दिन के 90 ओवरों में से 62.3 ओवर खेले. काइल जेमिसन ने रिजवान को एलबीडब्ल्यू कर कीवी टीम को पांचवीं सफलता दिलाई. रिजवान का विकेट 240 के कुल स्कोर पर गिरा. दो रन बाद ही आलम, नील वेग्नर की गेंद पर कैच आउट हो गए. यह भी पढ़ें : खेल की खबरें | विलियमसन का शतक, न्यूजीलैंड के दूसरे दिन लंच तक दो विकेट पर 305 रन

इसके बाद विकेट गिरते चले गए. आखिरी के चार विकेट 15 ओवरों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पाकिस्तान की नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी की आखिरी जोड़ी ने 7.5 ओवर बल्लेबाजी की. नसीम को बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर ने आउट कर पाकिस्तान की पारी का अंत किया. न्यूजीलैंड के सभी पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट