Most Centuries In Test Cricket: इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक, जाने किस नंबर पर हैं विराट कोहली; यहां देखें पूरी लिस्ट

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप फाइव बल्लेबाजों में दो भारतीय बल्लेबाज भी शामिल हैं. वहीं फैब-4 में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पहले पायदान पर हैं.

Most Centuries In Test Cricket: रेड बॉल क्रिकेट यानी टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम दर्ज है. सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक हैं. सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप टेन बल्लेबाज़ों में दो भारतीय बल्लेबाज भी शामिल हैं. वहीं फैब-4 टॉप-10 के बाहर हैं. इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के बाद साउथ अफ्रीका (South Africa) के पूर्व स्टार आलराउंडर जैक कैलिस (Jacques Kallis) 45 शतक के साथ दूसरे पायदान पर हैं. वहीं, 41 शतक के साथ तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) हैं.

टॉप-10 में हैं तीन भारतीय बल्लेबाज शामिल

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा (38 शतक) और पांचवें नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (36 शतक) हैं. इस तरह टॉप-5 में दो भारतीय बल्लेबाज हैं. Father's day special: पापा-बेटों की इन जोड़ियों ने क्रिकेट जगत में बरपाया कहर, कुछ ने किया है देश का नाम रौशन

इसके बाद इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान (34 शतक), भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर (34 शतक), वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा (34 शतक), श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (34 शतक) और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक (33 शतक) हैं.

ऐसा है फैब-4 का हाल

फैब-4 यानी विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट की बात करें तो ये सभी बल्लेबाज टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हैं. हालांकि, इनमें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ सबसे आगे हैं. स्टीव स्मिथ के बल्ले से अबतक कुल 31 टेस्ट शतक निकलें हैं. वहीं दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट हैं. जो रूट के नाम 30 शतक दर्ज हैं. इसके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं. दोनों के नाम 28-28 शतक हैं.

फैब-4 में रन बनाने के मामले में जो रूट सबसे आगे

बता दें कि फैब-4 में जो रूट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं. जो रूट के नाम 11,122 रन दर्ज हैं. वहीं स्टीव स्मिथ ने 8,947 रन बनाए हैं. इसके बाद विराट कोहली का नंबर आता हैं. 'रन मशीन' कोहली के नाम 8479 रन हैं. वहीं लास्ट में केन विलियमसन हैं. केन विलियमसन के नाम 8124 रन हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Cross-Border Terrorism: 'खोखले दावों से पहले सीमा पार आतंकवाद पर ठोस एक्शन ले पाकिस्तान'; आसिम मुनीर के बयान पर भारत की दो टूक

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड