Most Catches Dropped By Indian Players Since 2019: पिछले पांच सालों में विराट कोहली लपकाए हैं सबसे ज्यादा कैच, आंकड़े देखकर हर कोई हो जाएगा हैरान

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 113 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान विराट कोहली ने 49.15 की औसत से 8,845 रन बनाए हैं. इस बीच विराट कोहली के बल्ले से 29 शतक और 30 अर्धशतक भी निकल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का हाईएस्ट स्कोर 254 रन रहा है. इसके अलावा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने अबतक कुल 295 मुकाबले खेले हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

Virat Kohli: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) अब श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) के बाद से ब्रेक पर है. टीम इंडिया (Team India) को अब अपना अगला सीरीज सितंबर में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Bangladesh National Cricket Team) के खिलाफ खेलना हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट और टी20 मैच खेले जाएंगे. दो मैचों की रेड बॉल सीरीज 19 सितंबर से चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में शुरू होगी. इसके बाद न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket Team) और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Australia National Cricket Team) से भी मुकाबला होगा.

दोनों टीमों के बीच टेस्ट और टी20 मैच खेले जाएंगे. दो मैचों की रेड बॉल सीरीज 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगी. इस साल अब टीम इंडिया को श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है. Team India: टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए इन बल्लेबाजों ने विरोधी टीम के छुड़ाए पसीनें, जड़ें हैं सबसे ज्यादा शतक; यहां देखें पूरी लिस्ट

इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को दीवाना बनाने वाले टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली कैच छोड़ने के मामले भी अव्वल रहे हैं. पिछले 5 सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे हैं. साल 2019 से लेकर अब तक विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 36 कैच लपकाए हैं. विराट कोहली की इस नाकामी का खामियाजा कई बार टीम इंडिया को भुगतना पड़ा है. चलिए विराट कोहली के कैच के आंकड़े जानते हैं.

रोहित शर्मा ने छोड़े दूसरे सबसे ज्यादा कैच

इस मामले में विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा का नाम शामिल हैं. पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाले खिलाड़ी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा है. रोहित शर्मा ने पिछले पांच साल में 33 कैच टपकाए हैं. इस लिस्ट में मोहम्मद सिराज (16 कैच) तीसरे पायदान पर हैं. युजवेंद्र चहल (13 कैच) चौथे और श्रेयस अय्यर (12 कैच) 5वें नंबर पर हैं. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 16 कैच, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 13 कैच और वनडे क्रिकेट में 7 कैच टपकाए हैं. इसी तरह रोहित शर्मा ने तीनों प्रारूप में क्रमश: 10, 9 और 14 कैच छोड़े हैं.

कुछ ऐसा रहा है विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 113 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान विराट कोहली ने 49.15 की औसत से 8,845 रन बनाए हैं. इस बीच विराट कोहली के बल्ले से 29 शतक और 30 अर्धशतक भी निकल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का हाईएस्ट स्कोर 254 रन रहा है. इसके अलावा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने अबतक कुल 295 मुकाबले खेले हैं.

इस दौरान विराट कोहली ने 58.18 की औसत से 13,906 रन बनाए हैं. इसमें 50 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं. इसी तरह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने 125 मुकाबलों खेले हैं. इस दौरान विराट कोहली ने 48.69 की औसत से 4,188 रन बनाए हैं. इस बीच विराट कोहली ने 1 शतक और 38 अर्धशतक जड़ें हैं. विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हैं. अब विराट कोहली सिर्फ टेस्ट और वनडे में नजर आएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Test Cricket Schedule: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया से लेकर ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका तक, अगले 4 महीनों में टेस्ट क्रिकेट का होगा महाकुंभ, जानिए पूरा शेड्यूल

India vs Sri Lanka Asian Games 2nd Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं एशियाई खेल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट