क्रिकेट

Most Catches By Non-Keeper In Test: टेस्ट क्रिकेट में बिना दस्तानों के सर्वाधिक कैच पकड़ने में छठें स्थान पर पहुचें स्टीव स्मिथ, मार्क वॉ को छोड़ा पीछे

ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ शनिवार को टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी क्षेत्ररक्षक (गैर विकेटकीपर) द्वारा सर्वाधिक कैच पकड़ने की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए है. वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान स्मिथ ने मार्क वॉ के 181 कैचों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया.

Most Catches By Non-Keeper In Test: टेस्ट क्रिकेट में बिना दस्तानों के सर्वाधिक कैच पकड़ने में छठें स्थान पर पहुचें स्टीव स्मिथ, मार्क वॉ को छोड़ा पीछे
Steve Smith (Photo Credit: @cricketcomau/X)

Most Catches By Non-Keeper In Test: ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ शनिवार को टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी क्षेत्ररक्षक (गैर विकेटकीपर) द्वारा सर्वाधिक कैच पकड़ने की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए है. वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान स्मिथ ने मार्क वॉ के 181 कैचों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया. यह भी पढ़ें: IND vs ENG: माइकल वॉन और पॉल हॉकिन्स के बीच अंतिम टेस्ट से पहले डीआरएस पारदर्शिता पर तीखी बहस, जानें क्या कहा

बता दें की तीसरे दिन के अंतिम सत्र में विल यंग को आउट करने के लिए स्लिप में कैच लेने के बाद स्टीव ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. इसके अलावा वह पुरुषों के टेस्ट में बिना दस्तानों के सर्वाधिक कैच पकड़ने के मामले में शीर्ष छह में पहुंच गए हैं. नीचे आप देख सकतें हैं.

देखें ट्वीट:

टेस्ट में सर्वाधिक कैच (गैर विकेटकीपर)

राहुल द्रविड़ - 164 टेस्ट में 210 कैच

महेला जयवर्धने - 149 टेस्ट में 205 कैच

जैक्वेस कॉलिस - 166 टेस्ट में 200 कैच

रिकी पॉन्टिंग - 168 टेस्ट में 196 कैच

जो रुट - 139 टेस्ट में 192* कैच

स्टीव स्मिथ - 108 टेस्ट में 182* कैच

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक कैच (गैर विकेटकीपर)

रिकी पोंटिंग - 168 टेस्ट में 196 कैच

स्टीव स्मिथ - 108 टेस्ट में 182* कैच

मार्क वॉ - 128 टेस्ट में 181 कैच

मार्क टेलर - 104 टेस्ट में 157 कैच

एलन बॉर्डर - 156 टेस्ट में 156 कैच

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2024 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).