मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट करने के लिए इस चीज का ले रहे है सहारा
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोमवार को कहा कि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों के वीडियो देखकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली श्रृंखला की तैयारी कर रहे हैं
कोलकाता: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोमवार को कहा कि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों के वीडियो देखकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली श्रृंखला की तैयारी कर रहे हैं. भारतीय तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बल्लेबाज नहीं चले थे और टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था. शमी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘जहां तक तेज गेंदबाजों का सवाल है तो हमने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया था. हम आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला की तैयारी कर रहे हैं और कई तरह के वीडियो देख रहे हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी रणनीति जितना संभव हो इस श्रृंखला पर ध्यान देने का है क्योंकि हमारा प्रतिद्वंद्वी काफी मजबूत है। हम अपनी लाइन एवं लेंथ सही करने के लिये काम करेंगे.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2018 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

