Moeen Ali On Brendon McCullum: मोईन अली ने ब्रेंडन मैकुलम पर दिया बड़ा बयान, कहा- वह सफेद गेंद क्रिकेट को मजेदार बना सकते...

मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है. उनके मार्गदर्शन को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले ऑलराउंडर मोईन अली ने एक बड़ा बयान दिया है. उनका मानना ​​है कि मैकुलम मुख्य कोच के तौर पर सफेद गेंद वाली टीम के लिए सही व्यक्ति हैं.

Moeen Ali (Photo: X)

नई दिल्ली, 8 सितंबर: मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है. उनके मार्गदर्शन को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले ऑलराउंडर मोईन अली ने एक बड़ा बयान दिया है. उनका मानना ​​है कि मैकुलम मुख्य कोच के तौर पर सफेद गेंद वाली टीम के लिए सही व्यक्ति हैं. यह भी पढें: Moeen Ali Retirement: मोईन अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें क्या है रिटायरमेंट के पीछे की वजह

मैथ्यू मॉट के बाद, मैकुलम को इस भूमिका के लिए नियुक्त किया गया और अगले साल से वह इंग्लैंड के सभी प्रारूपों के कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे.

मोईन ने डेली मेल से कहा, "जोस के पास बहुत सारी जिम्मेदारियां है। कप्तान, विकेटकीपर और टीम के एक मुख्य बल्लेबाज. मैकुलम उनकी इन मामलों में मदद कर सकते हैं और उनके लिए सफेद बॉल क्रिकेट मजेदार बना सकते हैं."

जब मोईन से पूछा गया कि क्या वह मैकुलम और बेन स्टोक्स के नेतृत्व में और अधिक टेस्ट क्रिकेट खेल पाते?, तो उन्होंने जवाब दिया, "बिल्कुल. मुझे इसमें मजा आता. एक समय था, जब मैंने 2021 में पहली बार टेस्ट से संन्यास लिया था. उस समय जिस तरह से हम खेल रहे थे, या जिस तरह से मैं खेल रहा था उसमें ज्यादा रोमांच नहीं मिल रहा था. यह इतना मजेदार नहीं था. लेकिन ये लोग इसमें रोमांच लाते हैं.

"मैं ज्यादातर समय काफी अच्छा खेलता था, लेकिन मुझे हमेशा नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने में मजा नहीं आता था. मुझे लगता था कि मैं अपनी बल्लेबाजी के साथ इंसाफ नहीं कर रहा हूं."

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के एक दशक में मोईन ने इंग्लैंड के लिए 68 टेस्ट, 138 वनडे और 92 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने सभी प्रारूपों में 6678 रन बनाये और 366 विकेट हासिल किए। वह 2019 वनडे विश्व कप और 2022 टी20 विश्व कप विजेता के रूप में भी जाने जाते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 125 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका और कामिंडु मेंडिस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Score Update: मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंग्लैंड बनाम श्रीलंका तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट