IPL 2020: आईपीएल इतिहास में पहली बार फ्री हिट गेंद पर रन आउट हुआ खिलाड़ी, देखें वीडियो

अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद ने बैंगलौर को छह विकेट से मात देते हुए क्वालीफायर मुकाबले में प्रवेश कर लिया है. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन ने 44 गेंद में नाबाद 50 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली.

शाहबाज नदीम और मोइन अली (Photo Credits: Twitter)

SRH vs RCB, IPL 2020 Eliminator Match: अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद ने बैंगलौर को छह विकेट से मात देते हुए क्वालीफायर मुकाबले में प्रवेश कर लिया है. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने 44 गेंद में नाबाद 50 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. विलियमसन के अलावा टीम के लिए आखिरी पलों में कैरेबियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर ने 20 गेंद में तीन चौके की मदद से नाबाद 24 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

बता दें कि मैच के दौरान जब बैंगलौर की टीम बल्लेबाजी कर रही थी. उस दौरान मैदान में एक अजीबोगरीब घटना घटी. दरअसल मैच के दौरान मोइन अली (Moeen Ali) बैंगलौर के लिए मैदान में बल्लेबाजी करने के लिए आए और हैदराबाद द्वारा दी गई फ्री हिट (Free Hit) गेंद पर अपना पहला ही रन चुराने के चक्कर में रन होकर पवेलियन लौट गए. यह आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ है जब कोई खिलाड़ी फ्री हिट गेंद पर रन आउट होकर पवेलियन लौटा है.

यह भी पढ़ें- SRH vs RCB, IPL 2020 Eliminator: नॉकआउट मुकाबले में हैदराबाद ने बैंगलौर को 6 विकेट से हराया

गौरतलब हो कि फ्री हिट गेंद पर बल्लेबाज केवल रन आउट के तरीके से ही आउट हो सकता है. इसके अलावा खिलाड़ी किसी अन्य तरीके से आउट नहीं होता है, लेकिन मोइन अली के साथ यह दुर्भाग्य से घटना घटी और उन्हें हैदराबाद के स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू