MLS W vs HBH W WBBL 2024 Scorecard: मेलबर्न स्टार्स ने होबार्ट हरिकेन्स को 7 विकेट से हराया, यस्तिका भाटिया ने खेली अर्धशतकीय पारी
महिला बिग बैश लीग 2024 का 12वां मैच आज मेलबर्न स्टार्स महिला बनाम होबार्ट हरिकेन्स महिला के बीच मुकाबला मेलबर्न के उत्तरी जंक्शन ओवल में खेला गया. इस मैच में मेलबर्न स्टार्स महिला ने होबार्ट हरिकेन्स महिला को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ मेलबर्न स्टार्स ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है.
Melbourne Stars Women vs Hobart Hurricanes Women 12th Match Womens Big Bash 2024 Scorecard: महिला बिग बैश लीग 2024 का 12वां मैच आज मेलबर्न स्टार्स महिला बनाम होबार्ट हरिकेन्स महिला के बीच मुकाबला मेलबर्न के उत्तरी जंक्शन ओवल में खेला गया. इस मैच में मेलबर्न स्टार्स महिला ने होबार्ट हरिकेन्स महिला को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ मेलबर्न स्टार्स ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. मेलबर्न स्टार्स की ओर से यस्तिका भाटिया ने 46 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम जीत दिलाई. इसके अलावा गेंदबाजी में मैरिज़ान कप्प और किम गर्थ ने 2-2 विकेट चटकाई. दूसरी ओर, होबार्ट हरिकेन्स महिला टीम की यह 4 मैचों में दूसरी हार थी. यह भी पढें: MLR W vs ADS W WBBL 2024 Toss Update: एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मैच की बात करें तो होबार्ट हरिकेन्स महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए होबार्ट ने 7 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए. होबार्ट हरिकेन्स की ओर से निकोला कैरी ने सबसे ज्यादा 43 गेंदों में 44 रन बनाई. इसके अलावा डैनियल व्याट-हॉज 4 रन, क्लो ट्रायोन 35 रन, लिज़ेल ली 4 रन और कप्तान एलीस विलानी 11 रन बनाई. वहीं मेलबर्न स्टार्स महिला टीम की ओर से गेंदबाजी में मैरिज़ान कप्प और किम गर्थ ने 2-2 विकेट चटकाई. जबकि टेस फ्लिंटॉफ, दीप्ति शर्मा और सोफी डे को 1-1 विकेट मिला.
134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी मेलबर्न स्टार्स महिला टीम ने 17.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मेलबर्न स्टार्स की ओर से यस्तिका भाटिया ने 46 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा मेग लैनिंग 27 रन और कप्तान एनाबेल सदरलैंड ने नाबाद 26 रन बनाई. वहीं होबार्ट हरिकेन्स महिला की ओर से हीथर ग्राहम ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाई. इसके अलावा निकोला कैरी को 1 विकेट मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

